#t 20 world cup: इंडो-पाक विश्वकप मैच को नवाज की हर झंडी लेकिन..
नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड टी20 का आगाज हो चुका है लेकिन अभी भी ये तय नहीं हो पाया है कि भारत और पाकिस्तान का मैच होगा कि नहीं और होगा तो कहां होगा? मामला धर्मशाला पर अटका पड़ा है और इसी कारण आज पाकिस्तान की टीम भारत नहीं आयी है।
लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पीसीबी को कहा है कि वो खिलाड़ियों को भारत भेजने की तैयारी करे। शरीफ ने ये आर्डर पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार की सुरक्षा रिपोर्ट के बाद दिया है।
वैसे खबर ये भी है कि भारत और पाकिस्तान के बीचे होने वाले मुकाबले को धर्मशाला से शिफ्ट करके कोलकाता के ईडन गार्डन में हो सकता है। मालूम हो कि टी 20 विश्वकप में 19 मार्च को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला है और हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह ने सुरक्षा कारणों के कारण धर्मशाला में मैच कराने को लेकर आना-कानी कर रहे हैं। फिलहाल बीसीसीआई ने अभी कोई फैसला नहीं किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
