आईपीएल : नाइट राइडर्स के 100 रन पूरे (लीड-4)
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सौरव गांगुली 52 और चेतेश्वर पुजारा 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कोलकता के दो महत्वपूर्ण विकेट तीसरे ओवर में ही गिर गए। टीम का कुल योग जब 21 रन था तब मैकुलम के रूप में पहला विकेट गिरा। उन्होंने सात गेंदों में छह रन बनाए। उसके बाद क्रिस गेल बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। राजस्थान की ओर से शेन वाटसन ने 44, एरोन फिंच ने 21 रनों की पारी खेली।
राजस्थान का पहला विकेट 59 के कुल योग पर शेन वाटसन के रूप में आठवें ओवर में गिरा। वाटसन ने 26 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। दूसरा विकेट 69 के कुल योग पर नमन ओझाा के रूप में गिरा। ओझा ने 22 गेंदों में तीन चौके की मदद से 18 रन बनाए।
यूसुफ पठान 11वें ओवर में आठ रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। 14वें ओवर में चौथा विकेट एडम वोग्स के रूप मे गिरा। वोग्स आठ रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
एरोन फिंच 15 वें ओवर में 21 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। उस समय टीम का कुल योग 101 रन था। अभिषेक राउत दो रन बनाकर 16वें ओवर में पेवेलियन लौटे। डोगरा ने आठ, फैज फजल ने 13, शेन वार्न ने तीन और त्रिवेदी ने चार रन बनाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज जयदेव उदानकट ने तीन विकेट हासिल किए जबकि डिंडा को दो विकेट मिला। लक्ष्मीरतन शुल्का, कार्तिक और बांड को एक-एक विकेट मिला।
दोनों ही टीमों के लिए आज का मैच करो या मरो की स्थिति वाला है। जो भी टीम यह मैच हारेगी उसका सेमीफाइनल का दरवाजा बंद हो जाएगा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने तीन ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 14 रन बना लिए थे। नमन ओझा और शेन वाटसन ने राजस्थान के लिए पारी की शुरुआत की। ओझा तीन रन बनाकर और वाटसन 11 रन बनाकर खेल रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications