डाॅन ब्रैडमैन का 71 साल पुराना कलर वीडियो आया सामने, करते थे जबरदस्त बैटिंग
नई दिल्ली। सर डॉन ब्रैडमैन को ऑस्ट्रेलिया के लिए ही नहीं बल्कि क्रिकेट के इतिहास में सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। हालांकि, वर्तमान पीढ़ी को क्रिकेट के मैदान पर इतने महान खिलाड़ी को बल्लेबाजी करते देखने का सम्मान नहीं है, क्योंकि उस समय दुनिया में तकनीक की कमी थी। लेकिन अब, डॉन ब्रैडमैन की बैंटिंग का एक कलर वीडियो सामने आया है जिसे सोशल मीडिया पर नेशनल फिल्म एंड साउंड आर्काइव ऑफ ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी किया गया है। यह वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।

सामने आया 67 सेकेंड का वीडियो
क्रिकेट जगत में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, विव रिचर्ड्स, माइकल बेवन, रिकी पोंटिंग जैसे शानदार खिलाड़ियों को कई फैंस ने टीवी या स्टेडियम में जाकर बल्लेबाजी करते देखा होगा, लेकिन डॉन ब्रैडमैन को देखने के लिए तब लोग स्टेडियम में जाकर भीड़ कर देते थे। NFSA द्वारा जारी किया गया ये वीडियो 71 साल पुराना है। वीडियो किसने शूट किया इसका नाम भी सामने आया है। यह कलर वीडियो कुल 67 सेकेंड का है, जिसमें आवाज तो नहीं आ रही लेकिन ब्रैडमैन को मैदान में एंट्री करते व शाॅट लगाते हुए देखा जा सकता है।

जॉर्ज हॉब्स थे कैमरामैन
यह वीडियो जॉर्ज हॉब्स नाम के शख्स ने शूट किया जो उस समय कैमरामैन थे। NFSA ने जानकारी दी कि ये वीडियो उस दाैरान का है जब 26 फरवरी 1949 को AF Kippax और WA Oldfield के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबला हुआ था। यह मैच अंतरराष्ट्रीय स्तर का नहीं था।
|
डॉन ब्रैडमैन की जादुई औसत
क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज माने जाने वाले सर डॉन ब्रैडमैन को अपनी आखिरी टेस्ट पारी में 100 की औसत पाने के लिए सिर्फ 4 रन की जरूरत थी लेकिन वह जीरो पर आउट हो गए थे। इसके बावजूद भी टेस्ट में ब्रैडमैन की औसत इसके बावजूद भी 99.94 है। कोई भी बल्लेबाज अबतक इतनी औसत से रन नहीं बना सका है। ब्रैडमैन ने 52 टेस्ट मैचों में 29 शतक और 12 दोहरे शतक की बदाैलत 99.94 की जादुई औसत से 6996 रन बनाए हैं।

यहां भी नहीं थे किसी से कम
ब्रैडमैन का दबदबा ना सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मैच में रहा बल्कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी रहा। उन्होंने खेले 234 मैचों में की 338 पारियों में 95.14 की औसत से 28,067 रन बनाए हैं, जिसमें नाबाद 452 रनों की पारी भी शामिल है। ब्रैडमैन के नाम इस प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 69 अर्धशतक के साथ 117 शतक दर्ज हैं। वह कभी-कभी गेंदबादी में भी हाथ आजमा लेते थे, उनके नाम 36 विेट भी दर्ज हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों में 2 विकेट नाम हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
