कोहली ने दिल्ली को दिखाया आईपीएल से बाहर का रास्ता, RCB प्ले ऑफ में
रायपुर। कोहली के दम पर एक बार फिर से आरसीबी ने दिल्ली डेयर डेविल्स को 6 विकेट से हरा दिया। एक बार फिर से आरसीबी की के लिए मजबूत दीवार बनकर खड़े हुए कोहली ने दिल्ली डेयर
डेविल्स के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिये।
दिल्ली डेयर डेविल्स के 138 रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, क्रिस गेल सिर्फ एक रन के स्कोर पर मोरिस की गेंद पर बोल्ड हो गये। जबकि दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये एबीडिविलियर्स भी सिर्फ 6 रन के स्कोर पर जहीर खान की गेंद पर जयंत यादव को अपना कैच थमा बैठे। लेकिन दूसरे छोर पर आरसीबी के कप्तान कोहली मजबूती के साथ खड़े रहे।
विराट कोहली ने 45 गेंदों पर शानदार 54 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने छह चौके लगाये। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं लोकेश राहुल ने 23 गेंदों पर शानदार 38 रनों की पारी खेली।
इससे पहले दिल्ली डेयर डेविल्स की ओर से डी कॉक ने 60 रनों की जुझारू पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली के पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। आरसीबी की ओर से युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। जबकि क्रिस गेल ने दो ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
