नीरज कुमार दूर करेंगे भारतीय क्रिकेट की गंदगी, जानिए उनकी 10 खास बातें

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) कौन हैं नीरज कुमार? उनका भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड( बीसीसीआई) बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा इकाई का प्रमुख बनना तय है।

बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया और सचिव अनुराग ठाकुर समेत शीर्ष अधिकारी कुमार की नियुक्ति पर बात कर चुके हैं।

आइये जाने नीरज कुमार के बारे में 10 खास बातें-

  • नीरज कुमार बीती 31 जुलाई 2013 को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पद से रिटायर हुए थे।
  • वे बिहार से संबंध रखते हैं और धाकड़ आईपीएस पुलिस अफसर हैं।
  • नीरज कुमार बेहद करीबी हैं आईपीएल चीफ राजीव शुक्ला के।
  • नीरज कुमार की खासियत यह है कि वे गंभीर आपराधिक मामलों के जांच में महारत रखते हैं।
  • नीरज कुमार के दिल्ली पुलिस कमिश्नर रहते हुए निर्भया रेप केस हुआ था।
  • वे सीबीआई में भी शिखर पद पर रहे। वहां पर रहते हुए उन्होंने मुंबई बम ब्लास्ट केस की जांच की थी।
  • वे सेंट स्टीफंस कालेज का छात्र रहे हैं।
  • उन्हें ट्रैफिक मैनेजमेंट की गहरी समझ है।
  • नीरज कुमार की अगुआई में ही दिल्ली पुलिस ने पूर्व टेस्ट गेंदबाज एस श्रीसंत, घरेलू स्पिनर अंकित चव्हान और अजित चंदीला को आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किया था।
  • नीरज कुमार शेरों-शायरी में भी गहरी दिलचस्पी लेते हैं।

Story first published: Friday, April 17, 2015, 10:16 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+