
नेहरा द्वारा बताए गए 5 कारण
- अगर आप भारत के बल्लेबाजी क्रम को देखो तो शिखर धवन के अलावा टाॅप 7 में बाएं हाथ का कोई और बल्लेबाज नहीं है। दाएं और बाए हाथ के संयोजन के साथ आपको विविधता की जरूरत होती है जहां पंत फिट बैठता है।
- दूसरी बात, पंत पहले से सातवें नंबर तक किसी भी क्रम में बल्लेबाजी कर सकता है और विराट कोहली भी और टीम प्रबंधन उसका इस्तेमाल लचीलेपन के लिए कर सकता है।
- अगर बिना किसी मशक्कत के छक्के मारने का सवाल है तो पंत बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता के कारण सिर्फ रोहित शर्मा से पीछे है। भारत को विश्व कप में इसकी जरूरत पड़ेगी।
- बिना किसी को अपमानित किए, इस टीम में तीन स्पष्ट मैच विजेता हैं और वे कोहली, रोहित और जसप्रीत बुमराह हैं। मेरी नजर में चौथा मैच विजेता पंत होने वाला है।
-
अंबाती रायुडू, केदार जाधव और दिनेश कार्तिक शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन वे सभी एक जैसे हैं। आपको एक्स फेक्टर की जरूरत होती है जो इस लड़के के पास है।

यह बात भी कही
यह पूछने पर कि क्या कार्तिक जैसे अनुभवी फिनिशर की पंत के लिए अनदेखी की जा सकती है तो नेहरा ने कहा कि दोनों खिलाड़ी टीम में जगह बना सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले कहा, रिषभ आपका तीसरा सलामी बल्लेबाज हो सकता है इसलिए कार्तिक मध्यक्रम में खेल सकता है।'' पंद्रह सदस्यीय टीम में तीन विकेटकीपरों को शामिल करने के सवाल पर नेहरा ने कहा कि पंत और कार्तिक को दूसरे और तीसरे विकेटकीपर के रूप में देखना गलत है।

फाॅम में हैैं पंत
बता दें कि 21 वर्षीय पंत माैजूदा समय में अच्छी फाॅर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में नाबाद 40 रनों की और तीसरे मैच में 28 रनों की तेज पारी खेली। वह खुद को एडम गिलक्रिस्ट की तरह बनाना चाहते हैं, यही कारण है कि वह बिना घबराए मैदान पर तेजी से रन बटोरने की कोशिश करते हैं। पंत छक्के लगाने में माहिर हैं। वह अबतक खेल चुके 9 टेस्ट मैचों में 17 छक्के जड़ चुके हैं। वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी पंत 53.04 की औसत से 32 मैचों में 2440 रन बना चुके हैं, जिसमें 92 छक्के शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications
