Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड टीम को मिली कड़ी सुरक्षा

गत दिनों हुए मुम्‍बई में हुए हमले के मददेनजर टेस्ट श्रंखला खेलने पहुंची इंग्लैंड क्रिकेट टीम की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए है।

कप्‍तान केविन पीटरसन की अगुवाई में इग्‍लैंड की 16 सदस्‍यीय टीम दो समूहों में सउदी अरेबिया से यहां पहुंची। उनकी सुरक्षा के लिए 300 उच्चप्रशिक्षित कमांडो सहित 5000 जवान लगाए गए है जो हर पल उनकी सुरक्षा करेंगे।

क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम को इतनी कड़ी सुरक्षा प्रदान की गई है। टीम जिस होटल में ठहरी है, उसे सुरक्षा व्यवस्था के तहत बाहरी लोगों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इसके अलावा टीम के बाहर निकलने पर सड़क पर ट्रैफिक भी पूरी तरह रोक दी जाएगी और स्टेडियम से होटल तक खिलाड़ियों के वाहन की सुरक्षा का जिम्मा रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को दिया गया है।

चेन्नई के पुलिस उपायुक्त पी. बालासुब्रह्मण्यम खुद टीम के सुरक्षा दस्ते का नेतृत्व कर रहे हैं। बालासुब्रह्मण्यम ने कहा, "पांच हजार सक्षम जवानों को टीम की सुरक्षा के लिए तैनात की गई है। इनमें 300 कमांडो भी हैं।"

दो मैचों की श्रंखला का पहला टेस्ट मैच 11 दिसंबर से चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 19 दिसंबर से मोहाली में खेला जाना है। हालांकि मोहाली की मेजबानी को लेकर अभी संशय की स्थिति बनी हुई है।

गौरतलब हो कि मुम्‍बई में हुए हमले के कारण इग्‍लैंड 7 एक दिवसीय मैचों की श्रंखला को बीच में ही छोड़कर चली गयी थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+