For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नील वैगनर के लिए खास बना बाॅक्सिंग डे टेस्ट, ऐसा करने वाले दूसरे कीवी तेज गेंदबाज बने

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में जारी बाॅक्सिंग डे टेस्ट में भले ही न्यूजीलैंड की हालत खराब हो लेकिन उनके तेज गेंदबाज नील वैगनर ने नया इतिहास रच दिया है। वैगनर सबसे कम टेस्ट मैचों में 200 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। वैगनर ने यह उपलब्धि मैच के तीसरे दिन स्टीव स्मिथ(7) का विकेट लेकर हासिल की। नील ने महज 46 मैचों में 200 विकेट अपने नाम कर लिए।

न्यूजीलैंड के लिए सबसे कम मैचों में 200 विकेट लेने का रिकाॅर्ड सर रिचर्ड्स हेडली के नाम है। हेडली ने 44 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

इसके अलावा नील ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को सबसे कम मैचों में 200 विकेट लेने के मामले में पछाड़ा है। मिशेल ने यह उपलब्धि 49 मैचों में हासिल की थी। वैगनर हालांकि भारत के स्पिनर रविंद्र जड़ेजा को सबसे कम मैचों में 200 विकेट लेने के मामले में पछाड़ने से चूक गए। जडेजा ने 44 मैचों में 200 विकेट हासिल कर लिए थे।

हालांकि आलओवर सबसे कम मैचों में यह करिश्मा करने का रिकाॅर्ड पाकिस्तान के यासिर शाह के नाम ही है। यासिर ने 22 अक्तूबर 2014 को डेब्यू किया था। उन्होंने महज 33 मैचों में ही 200 विकेट अपने नाम कर लिए। इस विश्व रिकाॅर्ड का टूटना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है।

बता दें कि तीसरे दिन काक खेल समाप्त होने तक कंगारू137 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए। वैगनर ने 2 विकेट लिए। स्मिथ के अलावा उन्होंने जो बर्न्स को अपना शिकार बनाया जो 35 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड पर 456 रनों की बढ़त बना ली है, क्रीज पर ट्रेविड हेड और मैथ्यू वेड मौजूद है। इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (114) के शतक की बदाैलत 467 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 148 रन पर ही ढेर हो गई। न्यूजीलैंड पर हार का खतरा मंडराया हुआ है। वह पहला टेस्ट पर्थ में 296 रनों से हार गई थी। अब उनपर सीरीज गंवाने का खतरा है।

Story first published: Saturday, December 28, 2019, 19:10 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+