विश्व रिकॉर्ड बनाकर थीं अंजान, व्हाट्सएप्प ग्रुप पर मिली जानकारी

भारतीय महिला क्रिकेट की नई सनसनी बनकर उभरीं दीप्ति शर्मा और पूनम राउत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महिला वनडे क्रिकेट की पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (320 रन) की और उन्हें पता भी नहीं चला कि उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बना दिया। जी हां, दरअसल इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा चुकीं 19 वर्षीय दीप्ति दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही चतुष्कोणीय सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ 188 रन बनाए। जोकि महिला क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। वहीं दीप्ति और पूनम ने पहले विकेट के लिए 320 रनों की साझेदारी की जोकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहले विकेट सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।

'सचिन और सौरव गांगुली की पार्टनरशिप के बारे में पता था'
हालंकि दीप्ति और पूनम ने क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन को बताया कि उन्हें अपने इस कारनामे के बारे में मैदान पर पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि- मैच खत्म होने के लगभग 2 घंटे के बाद हमने इंडियन वूमेन टीम का व्हाट्सएप्प ग्रुप खोला तो उसमें बधाइयों का ताता लगा हुआ था। ग्रुप में साथी लोग खबरों के लिंक और बधाई संदेश भेज रहे थे। उन्होंने बताया कि- जब से होश संभाला है तब से सचिन को देखा है। मुझे केवल सचिन और सौरव की 250 के लगभग साझेदारी के बारे में पता था। लेकिन जब हमने 300 के पार आंकड़ा छुआ तो हमें पता ही नहीं चला कि हमने इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की साझेदारी (268) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जो भी रेकॉर्ड हमने उस दिन मैदान पर बनाए इसकी जानकारी हमें मैच के बाद हमारे टीम के व्हाट्सग्रुप पर पता चली।

Story first published: Tuesday, May 16, 2017, 17:29 [IST]
Other articles published on May 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+