KKR ने स्टार्क से तोड़ा नाता तो, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूरे आईपीएल से ही ले लिया बदला
नई दिल्ली। अगले विश्व कप को देखते हुए जब भारतीय कप्तान कोहली ने भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों को आईपीएल से छुट्टी देने की सिफारिश बीसीसीआई से की थी तो ये खबर सुर्खियों में छा गई थी। कोहली का ये प्लान टीम के लिए बढ़िया है लेकिन इससे आईपीएल की चकाचौंध पर फर्क पड़ना तय है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुक्त कर दिया। स्टार्क को एक sms के जरिए जानकारी दी गई कि वह केकेआर के साथ अब उनका कोई नाता नहीं रहा है।
विश्व कप के लिए बाधा बन रहा है आईपीएल
अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक फैसला लिया गया है जिसका असर आईपीएल पर और ज्यादा पड़ेगा। सीए ने तय किया है वह अगले विश्व में शामिल होने वाले अपने खिलाड़ियों को तरोताजा रखने के लिए आईपीएल में भाग नहीं लेने देगा। सीए ने यह फरमान आईपीएल के अंतिम सप्ताह के लिए जारी किया है। उल्लेखनीय है आईपीएल के तुरंत बाद ही विश्व कप है ऐसे में खिलाड़ियों को तरोताजा और फिट रहने के लिए थोड़े समय की जरूरत है।
इसी के मद्देनजर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया कि वह खिलाड़ियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं देने पर विचार कर रहा है।
विश्व कप और एशेज के लिए बेस्ट टीम चुनी जाए
सीए के एक अधिकारी की ओर से जारी बयान के अनुसार, "आईपीएल का समय विश्व कप और हमारे घरेलू सीजन के साथ मैच कर रहा है। ऐसे में हमको यह फैसला लेना पड़ रहा है। हम यह निश्चित करना चाहते हैं कि आगामी विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया अपनी बेस्ट टीम भेजे और इसके बाद हमको 2019 की एशेज भी खेलनी है। इन सब बातों का हमको ध्यान रखना होगा।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
