World T20 2018: मौजूदा चैंपियन को उनके घर में मात देकर फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज में खेले जा रहे छठे महिला टी20 विश्वकप में मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। एलिसा हीली की बेहतरीन पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हरा दिया।इंग्लैंड ने खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम को 8 विकेट से सेमीफाइनल में मात दी।
टॉस जीतकर कैरेबियाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। जवाब में मेजबान कैरेबियाई टीम ऑस्ट्रेलियाई अटैक के सामने टिक नहीं पाई और 71 रन पर ही ऑलआउट हो गई। मेजबान की ओर से कप्तान स्टेफनी टेलर ने सर्वाधिक (16) रन बनाए। उनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत की टीम महज 112 रनों पर ही सिमट गई। जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 17.1 ओवर में 116-2 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
