For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो अब हो सकता है भारत बनाम नेपाल का मैच! पड़ोसी देश ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

काठमांडु। विश्‍वकप क्‍वालिफायर के प्‍लेऑफ मैच में गुरुवार को नेपाल ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच को आसानी से जीत लिया। उधर, नीदरलैंड ने अपने प्‍लेऑफ मैच में हाँग कॉंग को आसानी से हरा दिया। इसके साथ ही नेपाल उस एलीट क्‍लब में शामिल हो गया है, जिसमें कुछ गिने चुने देश ही शामिल है। नेपाल को अब आईसीसी ने वनडे क्रिकेट खेलने का दर्जा दे दिया है। जी हां, अब नेपाल दुनिया के किसी भी देश के साथ वनडे क्रिकेट खेल सकता है।

जिम्बाब्वे में खेली जा रही वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग मुकाबले में नेपाल ने गुरुवार को संदीप लैमिछाने और दीपेंद्र आइरी की घातक गेंदबाजी के बदौलत पापुआ न्यू गिनी को 6 विकेट से मात देने में कामयाब रहा। हालांकि उसके लिए सबसे बड़ी खुशी आईसीसी ने दी है।

नेपाल अब भारत, पाकिस्‍तान, ऑस्‍ट्रेलिया जैसे 16 वनडे क्रिकेट खेलने वाले देशों के क्‍लब में आ गया है। वहीं इसके अलावा हॉंग कॉंग और पीएनजी की टीम ने अपना वनडे खेलने का दर्जा गंवा दिया है।

नेपाल टीम के कप्‍तान पारस खडका ने बड़े भावुक अंदाज में गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, "हमारा समर्थन करने वालों का बहुत बहुत शुक्रिया। साल दर साल हमारी टीम ने कठोर मेहनत की। हमारी खेल के प्रति निरंतर कमिटमेंट के कारण आज हम वनडे क्रिकेट खेलने का दर्जा प्राप्‍त कर पाए हैं। नेपाल क्रिकेट की इस अविश्वसनीय यात्रा में साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।"

आपको बता दें कि नेपाल के खिलाड़ी को इस बार आईपीएल में भी खरीदा गया है। इस बार की आईपीएल नीलामी में नेपाल के 17 साल के युवा स्पिनर संदीप लेमिछाने को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 लाख रुपए में खरीद था।

Story first published: Friday, March 16, 2018, 14:16 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+