भारतीय मूल के फिजियो अयाज बशीर पर यौन उत्पीड़न का आरोप
बेलफास्ट। एक शर्मनाक घटना नेपाली क्रिकेट टीम की ओर से आ रही हैं जहां भारतीय मूल के भारतीय फिजियो अयाज बशीर असहाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। बशीर पर आरोप एक महिला मसाजर ने लगाया है जो कि आयरलैंड के उसी होटल में काम करती है जहां पर इस समय नेपाली क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए रूकी है। बशीर भी उसी होटल में रूके हैं।
महिला मसाजर की शिकायत पर पुलिस ने बशीर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था जहां एक रात बिताने के बाद उनकी जमानत हो गई।
भारतीय मूल के फिजियो अयाज बशीर पर यौन उत्पीड़न का आरोप
बेलफास्ट टेलीग्राफ के मुताबिक बशीर पर महिला ने आरोप लगाया कि उसने उन्हें मसाज के लिए अपने रूम में मिलाया और उसके बाद उसने उनके साथ अश्लील हरकत और जबरदस्ती की कोशिश की, जब मसाजर ने विरोध किया तो बशीर ने झट से गलती मान ली और उसे चुप रहने के लिए 10 पाउंड का टिप भी दिया था।
Video: देखिए क्या हुआ जब एक औरत को सरेआम एक मर्द ने छेड़ा
हालांकि बशीर का कहना है कि उसने कोई जबरदस्ती नहीं की, जो कुछ भी रूम में हुआ था वो सब दोनों की सहमति से हुआ था। फिलहाल अदालत ने 2500 पाउंड के मुचलके पर बशीर को जमानत दे दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी।
कौन हैं फिजियो अयाज बशीर असहाई
आपको बता दें कि भारतीय मूल के फिजियो अयाज बशीर असहाई भारतीय रग्बी टीम और वेस्ट जोन देवधर ट्रॉफी क्रिकेट टीम के भी फिजियो रहे चुके हैं हैं। वह मुम्बई के सैफई अस्पताल में एडवांस्ड फिजियोथेरेपी विभाग के विभागाध्यक्ष हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
