For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नेपाल के कप्तान ने किया कमाल, वर्ल्ड रिकॉर्ड शतक बनाकर कोहली-स्मिथ को भी पछाड़ा

नई दिल्ली: एशियाई क्रिकेट में अफगानिस्तान के उभार के बाद आईसीसी जहां रोमांचित है तो वहीं अब एक और एशियाई टीम धीरे-धीरे क्रिकेट के पटल पर उभर रही है। यह टीम के भारत के पड़ोसी देश नेपाल की जिसने पिछले कुछ समय में क्रिकेट में अच्छी तरक्की दिखाई है। भारत के लिए नेपाल के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में आईपीएल में प्रदर्शन करने वाले संदीप लामिछाने रहे हैं। लमिछाने के चमकने के बाद अब नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान पारस खड़का का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। शनिवार (28 सितंबर) हुए एक मैच में पारस ने शानदार बल्लेबाजी के साथ ऐसा रिकॉर्ड तोड़ शतक बनाया है कि सीधे विराट कोहली और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

टी20 में चेज करते हुए शतक लगाने वाले पहले कप्तान-

टी20 में चेज करते हुए शतक लगाने वाले पहले कप्तान-

इसके साथ ही 31 साल के खड़का ना केवल टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले नेपाल के पहले बल्लेबाज बन गए बल्कि वह टी-20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक जड़ने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं। खड़का ने महज 49 गेंदों में अपना यह शतक पूरा किया। यह किसी एशियन कप्तान द्वारा लगाया चौथा सबसे तेज शतक है। ऑलराउंडर खड़का ने 52 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए जिसके दम पर नेपाल ने सिंगापुर के खिलाफ 152 रनों का लक्ष्य 4 ओवर शेष रहते पूरा कर लिया। टी-20 ट्राई सीरीज के तहत खेले गए इस मैच में पारस ने 9 छक्के और 4 चौके लगाए। अभी तक टी-20 इंटरनेशनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच कप्तानों ने शतक बनाए हैं लेकिन ये पहली बार हुआ है जब कप्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया।

स्टीव स्मिथ-विराट कोहली भी रह गए पीछे-

स्टीव स्मिथ-विराट कोहली भी रह गए पीछे-

किसी कप्तान द्वारा टी20 इंटरनेशनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए इससे पहले नीदरलैंड के कप्तान पीटर सीलर ने स्कॉटलैंड के खिलाफ नाबाद 96 रन बनाए थे। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (90 ) तीसेर स्थान पर हैं, इसके बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (88 ) का नंबर है। पारस का बल्ला वनडे क्रिकेट में ऐसे ही बोला है और उनके नाम नेपाल के लिए पहला वनडे शतक बनाने का भी रिकॉर्ड है। इतना हीं नहीं उन्होंने पिछले महीने मलेशिया के खिलाफ टी20 मैच में 86 रन की नाबाद पारी खेली थी। सीमित प्रारूप के ब्रेडमैन कहे जाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं, उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 82 रन की पारी खेली थी।

IND vs SA: टेस्ट सीरीज से पहले रोहित फ्लॉप, राहुल हिट, जानें क्या बोले वीवीएस लक्ष्मण

9 छक्कों से भी बनाया यह रिकॉर्ड-

9 छक्कों से भी बनाया यह रिकॉर्ड-

वहीं अगर इस पारी में लगाए गए पारस के 9 छक्कों की बात की जाए तो यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी कप्तान द्वारा लगाए गए तीसरे सर्वाधिक छक्के हैं। सबसे ज्यादा 10 छक्कों का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित शर्मा और एरॉन फिंच के नाम है। रोहित ने जहां श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर 2017 में अपनी 118 रन की पारी के दौरान 10 छक्के लगाए थे, तो वहीं फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जुलाई 2018 में 10 छक्के जड़े थे। पारस के शानदार प्रदर्शन के दम पर नेपाल की टीम ने महज एक विकेट खोकर ये जीत हासिल कर ली। आरिफ शेख ने भी 38 गेंदों पर 39 रन बनाए। इससे पहले सिंगापुर की टीम ने 3 विकेट पर 151 रनों का स्कोर बनाया था। नेपाल के स्टार गेंदबाज संदीप लामिछाने ने 4 ओवर में केवल 18 रन दिए, हालांकि उनको कोई विकेट नहीं मिला। बता दें कि इस सीरीज में नेपाल और सिंगापुर के अलावा जिंबाब्वे भी खेल रहा है। ये इस ट्राई सीरीज में नेपाल की पहली जीत भी है।

Story first published: Sunday, September 29, 2019, 14:13 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+