For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नेपाल का एकमात्र खिलाड़ी जिसने आईपीएल में बनाई जगह, माइकल क्लार्क और पोटिंग का है बड़ा योगदान

नई दिल्ली। आईपीएल के इतिहास में पहली बार किसी नेपाल के खिलाड़ी ने टीम में अपनी जगह बनाई है। नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामीचाने को वर्ष 2016 में भी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी, लेकिन उनकी उस वक्त उम्र 16 वर्ष से कम थी, इस वजह से उन्हें टीम में नहीं लिया जा सका, लेकिन इस बार 2018 की आईपीएल नीलामी में वह टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे।

20 लाख रुपए में खरीदा

संदीप की ट्रेनिंग का वीडियो टीम के कोच रिकी पोंटिंग को भेजा गया था, जिसे देखकर पोटिंग काफी खुश थे। जिसके बाद दिल्ली की टीम ने उन्हें 20 लाख रुपए में खरीद लिया। संदीप को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने पहली बार हॉगकॉग के टी-20 टूर्नामेंट में देखा था जहां उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का मन मोह लिया था। जिसके बाद आखिरकार उन्हे आईपीएल की टीम में जगह मिली।

अंडर 19 में किया था शानदार प्रदर्शन

दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के सीईओ हेमंत दुआ ने बताया कि हम सिर्फ उन्ही खिलाड़ियों का चयन करते हैं जो आईसीसी टीम का हिस्सा हैं, हमने पहली बार संदीप को 2016 अंडर -19 विश्वकप में देखा, इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया चला गया, हम उसपर अपनी नजर बनाए हुए थे, इसके बाद हमने उसे आईपीएल में लेने से पहले ट्रायल के लिए बुलाया था। वह अभी सिर्फ 17 वर्ष का है और शानदार गेंदबाजी करता है। उसे अपनी तेज गेंदों पर नियंत्रण है, इसीलिए हमने उसे ट्रायल के लिए बुलाया था, उसने नेट पर गेंदबाजी की थी और हमने उसे वहां देखने के बाद इस बात का खुलासा नहीं किया था कि हम उसे नीलामी में खरीदेंगे।

शेन वार्न भी थे प्रभावित

दुआ ने बताया कि दरअसल नेट पर कई गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे थे, हमने उसका वीडियो देखा और टीम के साथ साझा किया, जिसे हर किसी ने पसंद किया, पोटिंग ने उसका वीडियो देखने के बाद उसे अपनी सहमति दी। अमित के समर्थन मे खुद माइकल क्लार्क आगे आए, उनकी अगुवाई में अमित ने कोवलून कैंटस टीम की ओर से खेला था। जिसके बाद क्लार्क ने उन्हें अपनी अकादमी में खेलने के लिए सिडनी बुलाया था, उन्होंने ही उसके ऑस्ट्रेलिया जाने का पूरा इंतजाम किया था, यहां तक कि शेन वार्न जैसे दिग्गज भी अमित की गेंदबाजी से काफी प्रभावित थे।

क्लार्क ने दी बधाई

अमित दिल्ली डेयर डेविल्स द्वारा खरीदे जाने के बाद क्लार्क ने ट्वीट करके लिखा था कि नेपाल के लोगों को गर्व होना चाहिए, अमित अपने देश को गौरान्वित करना चाहता है, उसे बधाई दीजिए उसकी यात्रा का लुत्फ उठाइए। जिसके बाद अमित ने क्लार्क का शुक्रिया अदा किया और लिखा अब सफर शुरू होता है। इससे पहले अमित पहली बार उस वक्त सुर्खियों में आया था जब 2016 अंडर 19 विश्वकप के दौरान आयरलैंड के खिलाफ पांच विकेट लिया था।

इसे भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान नग्न मैदान में दौड़ा फैन

Story first published: Monday, January 29, 2018, 14:56 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+