नेपाल के संदीप जोरा ने रचा इतिहास , ऐसा करने वाले बने सबसे युवा क्रिकेटर

नई दिल्ली। हाल के दिनों में क्रिकेट को लेकर नेपाल में गजब का उत्साह देखा गया है। क्रिकेट के पटल पर धीरे-धीरे यह देश अपना प्रभाव छोड़ता जा रहा है। हाल ही में नेपाल के खिलाड़ी रोहित पॉडल ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने थे। अब नेपाल के एक और खिलाड़ी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। नेपाल के युवा बल्लेबाज संदीप जोरा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं।

नेपाल और यूएई के बीच खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यूएई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और उसने शैमाम अनवर (59 रन) के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 153 रन का स्कोर बनाया। जवाब में खेलने उतरी नेपाल की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन मिडिल ऑर्डर में उनके युवा बल्लेबाज संदीप जोरा ने अर्धशतक जड़कर मैच में जान फूंकने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे।

हालांकि उनकी इस पारी ने सबका दिल सबका दिल जीत लिया। इस खिलाड़ी ने 46 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेली इस दौरान उन्होंने एक छक्का और तीन चौका जड़ा। नेपाल की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन ही बना सकी और 21 रनों से मैच गंवा दिया। संदीप को अंत तक किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला नहीं तो मैच का रुख कुछ और होता।

संदीप जोरा अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 17 वर्ष 103 दिन की उम्र में ये पचासा जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस लिस्ट में इन खिलाड़ियों का नाम है।

संदीप जोरा (नेपाल) - बनाम यूएई - उम्र 17 वर्ष 103 दिन
एच पटेल (कनाडा) - बनाम आयरलैंड - उम्र 18 वर्ष 177 दिन
उस्मान ग़नी (अफगानिस्तान) - बनाम जिम्बाब्वे - उम्र 18 वर्ष 342 दिन
उस्मान ग़नी (अफगानिस्तान) - बनाम ओमान - उम्र 19 वर्ष 9 दिन
अहमद शहजाद (पाकिस्तान) - बनाम न्यूजीलैंड - उम्र 19 वर्ष 171 दिन

Story first published: Friday, February 1, 2019, 19:07 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+