For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कार्तिक, पांड्या के साथ आईसीसी की इस बेहद खास टीम में खेलेगा नेपाल का ये सनसनी गेंदबाज

नई दिल्ली। नेपाल के युवा सनसनी गेंदबाज संदीप लामिछाने को वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 मई को होने वाले चैरिटी टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए आईसीसी विश्व एकादश में शामिल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने निजी कारणों से नाम वापिस ले लिया है। यह एक चैरिटी क्रिकेट मैच होगा, जो इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा।

यह मैच कैरेबियाई सरजमीं पर पांच बड़े क्रिकेट स्टेडियमों का पुनर्निर्माण और मरम्मत करने के मद्देनजर फंड इकट्ठा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है जिन्हें पिछले साल तूफान 'इरमा' और 'मारिया' तूफान के कारण नुकसान पहुंचा था। इस टीम में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक के अलावा श्रीलंका के थिसारा परेरा भी आईसीसी वर्ल्ड इलेवन का हिस्सा होंगे।

आईसीसी वर्ल्ड इलेवन टीम में चुने जाने पर संदीप ने कहा ,''यह पूरे देश के लिये सम्मान की बात है और इस तरफ एक नया कदम है कि नेपाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।'' संदीप ने आगे कहा कि "ट्रेनिंग, ड्रेसिंग रूम साझा करना और कुछ ट्रेंड सेटर्स के साथ खेलना, जिन्हें मैं टेलीविजन पर देखा कर बड़ा हुआ हूं, ये मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और मैं इस मौके को पूरी तरह भुनाना चाता हूं।" आपको बता दें कि इस टीम की कमान इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज इयॉन मोर्गन को सौंपी गई है। इस टीम में भारत के दो धाकड़ बल्लेबाज हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक को भी शामिल किया गया है। संदीप के मेंटॉर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल क्लॉर्क हैं। फिलहाल तो संदीप अभी आईपीएल में दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने अपने पहले ही मैच में काफी प्रभावित किया है।

आईसीसी टीम में इयोन मोर्गन ( कप्तान ), शाहिद अफरीदी , तामिम इकबाल , दिनेश कार्तिक , राशिद खान , मिशेल मैकलीनगन , शोएब मलिक , हार्दिक पंड्या , तिसारा परेरा और ल्यूक रोंची भी है। वेस्टइंडीज टीम में सैमुअल बद्री , कार्लोस ब्रेथवेट , क्रिस गेल , एविन लुईस , मर्लोन सैमुअल्स और आंद्रे रसेल जैसे विस्फोटक और दिग्गज खिलाड़ी हैं।

Story first published: Wednesday, May 16, 2018, 16:49 [IST]
Other articles published on May 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+