For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नेस वाडिया ने बीसीसीआई को दिया आईपीएल मैचों से पहले राष्ट्रगान बजाने का प्रस्ताव

IPL2020: National anthem before start of every Match, Ness Wadia's proposal to BCCI | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया ने बीसीसीआई से लिखित तौर पर अपील की है, जिसमें जोर देकर कहा गया है कि 2020 के संस्करण के साथ शुरू होने वाले हर आईपीएल की शुरुआत से पहले भारतीय राष्ट्रगान बजाया जाना चाहिए।

भारत में आम तौर पर एक अंतरराष्ट्रीय खेल की शुरुआत से पहले राष्ट्रगान बजाया जाता है लेकिन वाडिया को लगता है कि दुनिया की नंबर एक क्रिकेट लीग में भी यह होना चाहिए। उन्होंने आईपीएल के महंगे उद्घाटन समारोह को खत्म करने के लिए बीसीसीआई की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, "यह एक उत्कृष्ट कदम है। यह सही समय है कि हमारे पास उद्घाटन समारोह नहीं है। मैंने हमेशा उद्घाटन समारोह की मेजबानी की लागत और आवश्यकता पर आश्चर्य जताया है। एक चीज जो उन्हें (बीसीसीआई) और करनी चाहिए वह है राष्ट्रगान। आईपीएल के प्रत्येक मैच से पहले भारतीय राष्ट्रगान गाया जाना चाहिए। " वाडिया ने पीटीआई को बताया।

"मैंने बीसीसीआई को पहले भी लिखा था और अब मैंने सौरव गांगुली (बीसीसीआई अध्यक्ष) को लिखा है। और मुझे लगता है कि यह अभी भी सिनेमाघरों में बजाया जाता है। राष्ट्रगान इंडियन सुपर लीग (फुटबॉल) और प्रो-कबड्डी लीग में भी बजाया जाता है।"

इस बारे में बीसीसीआई से मिले जवाब पर बात करते हुए वाडिया ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'जब मैंने इस बारे में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से बात की तो उन्होंने मेरे से कहा कि कृपया इसको मेरे पास भेज दें, हम इस पर विचार करेंगे।'

उन्होंने कहा, "यह इंडियन प्रीमियर लीग है। हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे पास क्या है। एनबीए में भी, हर खेल से पहले राष्ट्रगान बजाया जाता है।"

इस हफ्ते की शुरुआत में, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने कई फ्रैंचाइजी के इस प्रस्ताव पर चर्चा की जिसमें "विदेश में दोस्ताना" मैच खेलना चाहते थे, लेकिन इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के भविष्य के प्रोग्राम (एफटीपी) के अधिक विस्तृत अध्ययन की आवश्यकता होगी।

मामले पर टिप्पणी करते हुए वाडिया ने उम्मीद जताई कि बीसीसीआई निकट भविष्य में आईपीएल ब्रांड को देश से बाहर ले जाने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा, "आईपीएल एक भारतीय टूर्नामेंट है। हालांकि, अगर कोई अपनी पहुंच का विस्तार कर सकता है, तो यह केवल बीसीसीआई सहित सभी हितधारकों के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन भी है।

"यदि आप दुनिया भर के शीर्ष फुटबॉल लीग को देखते हैं, तो आप उन्हें विदेशों में पूर्व-सीजन के बहुत सारे फ्रैंडली मैच खेलते हुए देखेंगे। इससे आईपीएल को फायदा होगा। बीसीसीआई को इस पर विचार करना चाहिए।

"यह अच्छा होगा कि दुनिया की नंबर एक क्रिकेट लीग भी वह करे जो अन्य खेल लीग ने किया है। एनबीए भारत और चीन में भी आया है। समस्या विंडो (शेड्यूलिंग) है और यही वह जगह है जहां बीसीसीआई का रोल आता है।"

Story first published: Friday, November 8, 2019, 14:11 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+