VIDEO: फाइनल से पहले महिला टीम को तेंदुलकर के बेटे ने कराई नेट प्रैक्टिस!

बेंगलुरू। आज महिला विश्वकप 2017 के फाइनल मुकाबले में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होने जा रहा है, इस महामुकाबले के लिए पूरे भारत में टीम इंंडिया के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है तो वहीं इस भिंड़त से पहले एक रोचक वीडियो सामने आया है।

दरअसल इंग्लैंड बनाम इंडिया मुकाबले के ठीक पहले एक नेट प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि जब भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज वेदा कृष्णा मूर्ति नेट्स पर बल्लेबाजी प्रैक्टिस कर रहीं थीं, तो उस वक्त महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर उन्हें गेंदबाजी कर रहे थे।

अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी के गुर सीखा रहे हैं?

जिसके बाद सोशल प्लेटफार्म पर ये चर्चा गर्म हो गई है कि इंडियन टीम को क्या अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी के गुर सीखा रहे हैं, फिलहाल सोशल मीडिया पर अर्जुन छाए हुए हैं।

मुंबई के लिए अंडर-14 और अंडर-16 खेल चुके हैं

मालूम हो कि इससे पहले भी अर्जुन तेंदुलकर इंग्लैंड की पुरुष टीम के बल्लेबाजों को साउथ अफ्रीका दौरे की तैयारी के लिए नेट्स में गेंदबाजी कर चुके हैं। अर्जुन फिलहाल मुंबई के लिए अंडर-14 और अंडर-16 खेल चुके हैं, वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और इस वक्त लंदन में हैं।

Story first published: Sunday, July 23, 2017, 10:30 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+