ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीतने के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान विराट कोहली?
धर्मशाला। धर्मशाला टेस्ट में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान विराट कोहली कहा कि ये जीत और पूरी सीरीज पर कब्जा जमाना ये टीम नहीं बल्कि पूरी स्क्वैड का प्रयास है। टीम इंडिया की जीत में अगर 60 फीसदी योगदान टीम का है तो 40 फीसदी योगदान इसके सहयोगी स्टाफ का भी है। बिना उनके सहयोग के शानदार जीत हासिल करना बहुत मुश्किल होता है। सपोर्ट स्टाफ, मैनेजमेंट का रोल बेहद अहम होता है। कैसे मुश्किल परिस्थितियों में टीम का मनोबल बढ़ाया जाए, ये सपोर्ट स्टाफ की मेहनत पर निर्भर करता है। पूरे स्क्वॉड को इस जीत का श्रेय जाना चाहिए।
'भारतीय टीम की जीत में सपोर्ट स्टाफ का भी रोल है अहम'
विराट कोहली ने कहा कि घरेलू सीरीज में हमारा प्रदर्शन शानदार रहा। हम बहुत खुश हैं कि हम नंबर 1 टीम हैं, लेकिन हमारी असली चुनौती अब शुरू होगी, जब हम विदेशी सरजमीं पर अपना प्रदर्शन बनाए रखते हैं। अगर वहां हम कामयाब हुए तो मेरी मुस्कान और भी खास होगी। खुद पर की गई टिप्पणी और निशाना बनाए जाने को लेकर विराट ने कहा कि मुझे निशाना बनाया गया, लेकिन अब ये बीती बात है। अगर मैंने अच्छा प्रदर्शन सीरीज के दौरान नहीं किया तो कोई भी इस अवसर का फायदा उठाना चाहेगा, वो बाहर आकर मुझसे कुछ कह सकता है। घर पर बैठकर बातें करना और ब्लॉग लिखना, माइक के पीछे बात करना बहुत आसान होता है, इसकी अपेक्षा की मैदान में उतरना और एक दूसरे का मुकाबला करना।
विराट कोहली ने कहा कि कुलदीप यादव टीम का एक्स फैक्टर रहा। ऑस्ट्रेलियाई टीम उनके सामने टिक कर नहीं खेल सकी। उनका प्रदर्शन भी कुलदीप के सामने बेहतर नहीं रहा, जिसका फायदा टीम इंडिया को मिला। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भले ही धर्मशाला टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में नहीं थे लेकिन उन्होंने टीम की रणनीति बनाने से लेकर, जरुरी निर्देश देने तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्लेइंग इलेवन में नहीं रहते हुए भी टीम के शानदार प्रदर्शन से विराट कोहली बेहद खुश दिखाई दिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
