Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओलंपिक में भारत की निराशाजनक शुरुआत

बीजिंग, 9 अगस्त: तमाम सपने और उमंगे लेकर बीजिंग पहुंचे भारतीय खिलाडि़यों ने अपने देश को पहले राउण्‍ड में ही निराश कर दिया है। भारत की निराशजनक शुरुआत से भारतीय खेल प्रेमियों का उत्‍साह पहले दिन से ही ठंडा हो गया।

भारत को पहली निराश तब हुई जब जूडो के महिला वर्ग में भारत की कुंजुम तुंबा देवी 48 किलो वर्ष में हार गई हैं। वो पहले ही राउंड में ओलंपिक से बाहर हो गईं। उनको पूर्तगाल की अना हॉर्मिगो ने हराया।

दूसरी निराश निशानेबाज अंजलि भागवत और अवनीत कौर सिधू ने दी। ये दोनों भी ओलंपिक के दस मीटर एयर राइफल के महिला वर्ग के लिए क्वोलिफाई नहीं कर सकी हैं।

यहां के शूटिंग रेंज हॉल में अंजलि 393 (99, 99, 97, 98) अंक हासिल कर 29वें स्थान पर रहीं जबकि अवनीत कौर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन्होंने 389 (98, 100, 96, 95) अंक हासिल किए।

चेक गणराज्य की इमोनस कैटरिना 400 में से 400 अंक हासिल कर शीर्ष पर रहीं, जबकि रूस की लियोबोव गलनिका और क्रोएशिया के सनजेजान पेजकिक ने 399-399 अंकों के साथ पहले और दूसरे स्थान पर रहीं।

हालांकि अन्‍य खिलाडि़यों की देश को काफी उम्‍मीदें बंधी हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+