Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल इतना बड़ा हो जाएगा इसकी उम्मीद नहीं थी, यह बड़ी उपलब्धि है- सचिन

हैदराबाद। आईपीएल के दसवें सीजन की शुरुआत जबरदस्त रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई, आईपीएल की रंगारंग कार्यक्रम में क्रिकेट के कई दिग्गज पहुंचे। आईपीएल की लोगों में जबरदस्त लोकप्रियता के बारे में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा कि वह आईपीएल की लोकप्रियता देखकर आश्चर्यचकित हैं।



आईपीएल का पहला मैच आरसीबी और हैदराबाद के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी मैदान में खेला जा रहा है। इस मौके पर आईपीलए के रंगारंग कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि आईपीएल इतना बड़ा हो जाएगा, उन्होंने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है कि आईपीएल ने अपने 10 साल पूरे कर लिए। सचिन ने कहा कि मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि आईपीएल ने 10 साल पूरे कर लिए हैं, यह बड़ी उपलब्धि है।

इसे भी पढ़ें- आईपीएल10 Live: बैंगलोर ने टॉस जीता, हैदराबाद करेगा पहले बल्लेबाजी

कमेंटेटर रवि शास्त्री से बात करते हुए सचिन ने कहा कि जब मैं पहले सीजन का 2008 में हिस्सा बना था तो मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि यह इतना बड़ा हो जाएगा। आपको बता दें कि सचिन ने पहला सीजन मुंबई इंडियंस की ओर से खेला था और वह टीम के कप्तान भी थे। सचिन ने कहा कि इस बार सभी टीमें संतुलित हैं, जो भी टीम अपने संसाधनों का सही उपयोग करेगी वह चैंपियन बनेगी। इस मौके पर सचिन तेंदुलकर को आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने सम्मानित किया। सचिन के अलावा वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण का भी सम्मान किया गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+