आईपीएल सेमीफ़ाइनल अब मुंबई में
बंगलौर में सुरक्षा को लेकर उभरी चिंता को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के सेमीफ़ाइनल मैचों का स्थान बंगलौर से बदलकर मुंबई कर दिया गया है.
बंगलौर में शनिवार को आईपीएल के एक मैच से ठीक पहले स्टेडियम के पास दो छोटे बम विस्फोट हुए थे जिनसे कम-से-कम 12 लोग घायल हो गए और अफ़रा-तफ़री मच गई. ये मैच एक घंटे देर से शुरू हो पाया.
इसके एक दिन बाद रविवार को बंगलौर में एक विस्फोटक उपकरण भी बरामद किया गया है.
सेमीफ़ाइनल का स्थान बदले जाने के बारे में सूचना देते हुए आईपीएल की वेबसाइट पर लिखा गया है कि बंगलौर में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और मुंबई इंडियंस के मैच से पहले और मैच के बाद घटी घटनाओं के कारण आयोजन स्थल बदलने का फ़ैसला करना पडा.
समूह के चेयरमैन और कमिश्नर ललित मोदी ने इस बारे में कहा है,"हम इतने कम समय में सेमीफ़ाइनल मैचों का स्थान बदलना नहीं चाहते थे मगर कल घटी घटनाओं से स्पष्ट हो गया है कि बंगलौर के अभी के माहौल में हम अपने वास्तविक कार्यक्रम को जारी नहीं रख सकते.
“हालाँकि पुलिस ने इन घटनाओं को छोटी-मोटी घटना बताया है मगर इसके बावजूद हम बदलाव का फ़ैसला करने पर मजबूर हैं. बंगलौर के लोगों को इससे निराशा होगी मगर प्रतियोगिता के हित में हमें ये फ़ैसला करना पडा है."
बदलाव
आईपीएल के सेमीफ़ाइनल मैच 21 और 22 अप्रैल को होने हैं और पहले तय कार्यक्रम के अनुसार ये मैच बंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने थे.
मगर अब आईपीएल आयोजकों ने दोनों सेमीफ़ाइनल मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में करवाने का फ़ैसला किया है.
25 अप्रैल को प्रतियोगिता का फ़ाइनल भी मुंबई में ही होना है.
इसके एक दिन पहले 24 अप्रैल को तीसरे स्थान के लिए भी मैच मुंबई में ही होंगे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
