Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : द्रविड़ भी पेवेलियन लौटे (लीड-3)

द्रविड़ 16 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 21 रन बनाकर एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर बोल्ड हुए। 13 ओवरों की समाप्ति तक रॉयल चैलेंजर्स टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए थे। जैक्स कैलिस 31 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 30 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि रोबिन उथप्पा ने खाता नहीं खोला है।

रॉयल चैलेंजर्स को पहला झटका सलामी बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी के रूप में लगा। गोस्वामी आठ रन बनाने के बाद चार्ल्स लैंगवेल्ड्ट की गेंद पर ईशांत शर्मा के हाथों कैच आउट हुए। उस समय रॉयल चैलेंजर्स का कुल योग 15 रन था।

इसके बाद 17 रन के कुल योग पर मनीष पांडेय भी चलते बने। उन्हें एंजेलो मैथ्यूज ने बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके।

रॉयल चैलेंजर्स की टीम पांडेय के आउट होने से लगे झटके से अभी उबर भी नहीं पाई थी कि विराट कोहली के रूप में उसे एक और बड़ा झटका लगा। कोहली दो रन बनाकर मुरली कार्तिक की गेंद पर मैथ्यूज के हाथों लपके गए। उस समय टीम का कुल योग 20 रन था।

इसके बाद इयोन मोर्गन और जैक्स कैलिस ने कुल योग को 35 रनों तक पहुंचाया लेकिन इस योग पर मोर्गन कार्तिक की एक गेंद को रिवर्स स्वीप करने के चक्कर में बोल्ड हो गए। उन्होंने 10 रन बनाए।

आईपीएल के तीसरे संस्करण में नाइट राइर्ड्स का यह दूसरा मैच है जबकि अनिल कुंबले की कप्तानी वाली मौजूदा उपविजेता रॉयल चैलेंजर्स टीम अपने सफर की शुरुआत कर रही है।

नाइट राइर्ड्स ने शुक्रवार को मुंबई में खेले गए अपने पहले मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन डेक्कन चार्जर्स को अंतिम ओवर में पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+