टीम पर बोझ नहीं हैं द्रविड़
मोहाली, 18 दिसंबर: एक समय में दीवार के रूप में मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट विशेषज्ञ राहुल द्रविड़ भले ही खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, इसके बावजूद वो टीम पर बोझ नहीं हैं।
यह बात तब साफ हो गई, जब गुरुवार को टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मीडिया से कहा कि मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
धोनी ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि टीम का हर खिलाड़ी अपने आप में महत्वपूर्ण है और पिछले मैचों में यह टीम काफी अच्छा प्रदर्शन करती आयी है। लिहाजा मोहाली टेस्ट के लिए टीम में परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
धोनी ने प्रेसवार्ता में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण और युवराज सिंह की बल्लेबाजी की तारीफ भी की।
गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ पिछले कई मैचों में अपने बल्ले का जौहर दिखाने में नाकाम रहे हैं। चेन्नई टेस्ट के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत ने द्रविड़ से मुलाकात भी की।
बताया जा रहा है कि उन्होंने द्रविड़ को बल्लेबाजी में सुधार करने की हिदायत दी है। उधर बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि बोर्ड ने द्रविड़ को फिलहाल घरेलू क्रिकेट खेलने की हिदायत दी है। साथ ही कहा है कुछ दिन टीम से बाहर रहकर फार्म में वापस आने के बाद टीम में लौटें तो अच्छा होगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications