For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुख्य चनयकर्ता सुनील जोशी का पहला बयान आया सामने, बताया क्या है 'प्लान'

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी ने मुख्य चयनकर्ता का पद संभालते के बाद पहली बार बयान दिया है। एमएसके प्रसाद के कार्यकाल के समाप्ती के बाद नई सलेक्शन कमेटी में सुनील जोशी के अध्यक्षता में हरविंदर सिंह, देवांग गांधी, सरनदीप सिंह और जतिन परांजपे मिलकर काम करेंगे। वैसे देवांग गांधी, सरनदीप सिंह और जतिन परांजपे का कार्यकाल अगले एक साल में खत्म हो जाएगा। सुनील जोशी ने चयनकर्ता का पद संभालने के बाद पहला बयान देते हुए बताया कि उनका पहला 'प्लान' क्या है।

दिया ये बयान

दिया ये बयान

जोशी के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी है। उन्हें टीम मैनेजमेंट के माैजूदा हालातों से वाकिफ होना पड़ेगा। ऐसे में जोशी ने कहा, ''मुझे पता है कि बहुत सारी चुनौतियां हैं। मुझे पहले औपचारिक रूप से काम संभालना होगा और फिर देखना होगा कि मुझे समूह के साथ कितना अच्छा नतीजा मिल सकता है। मैं अपनी क्षमता के अनुसार टीम प्रबंधन और समिति के सदस्य के साथ पहले ये सुनिश्चित करूंगा कि भारतीय क्रिकेट को बेहतरीन करने के लिए हम एक ही मिशन पर हों।'' उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने प्यारे देश की सेवा करना सम्मान समझता हूं। मैं सीएससी अध्यक्ष मदन लाल, आर पी सिंह और मैडम सुलक्षणा नाइक का आभारी हूं जिन्होंने मेरी उम्मीद्वारी पर विचार किया।'' बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम को मदन लाल, आर पी सिंह और सुलक्षणा नाइक की सदस्यता वाली बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति द्वारा नए मुख्य चयनकर्ता मिले हैं।

IPL में खेल चुके हैं कोहली के साथ

IPL में खेल चुके हैं कोहली के साथ

49 साल के सुनील जोशी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ मैदान पर खेल चुके हैं। जी हां, जोशी साल 2008 और 2009 में इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम का हिस्सा रहे थे। तब कोहली भी बेंगलुरू टीम में ही शामिल थे। यानी कि कोहली-जोशी पुराने समय से एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। सुनील जोशी ने आईपीएल में बेंगलुरू के लिए 4 मैच खेले थे, जिसमें उन्हें एक ही विकेट मिला था और उनका इकॉनोमी रेट भी 8.95 रहा। वे बल्ले से भी 2 पारियों में 6 रन ही बना सके।

ऑर्थोडोक्स गेंदबाज रहे हैं जोशी

ऑर्थोडोक्स गेंदबाज रहे हैं जोशी

सुनील जोशी अपने दौर में स्लो लेफ्टआर्म ऑर्थोडोक्स गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने 15 टेस्ट और 69 वनडे खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 41 और वनडे में 69 विकेट हैं। जोशी हैदराबाद और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के कोच रह चुके हैं। साल 2015 में वो ओमान के कोच नियुक्त हुए थे। जोशी बांग्लादेश और किंग्स इलेवन पंजाब टीम के स्पिन बॉलिंग कोच भी रह चुके हैं। सुनील जोशी का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने करियर में 160 प्रथम श्रेणी मैच खेले और इस दौरान 615 विकेट लेने के साथ-साथ 5129 रन भी बनाए। वहीं 163 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 192 विकेट लेने के साथ -साथ 1729 रन बनाए हैं।

Story first published: Thursday, March 5, 2020, 19:52 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+