For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चीन में आया नया जानलेवा वायरस, हरभजन सिंह ने ट्वीट के जरिए निकाली भड़ास

नई दिल्ली। पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाले कोरोना वायरस का पहला लक्षण चीन में पाया गया था। चीन के वुहान शहर से फैले इस वायरस ने ऐसा प्रकोप ढाया कि अब दुनियाभर के लोग घरों से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं समझ रहे। कोरोना से लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई कि अब चीन के एक और जानलेवा वायरस सामने आने की खबर आई है। चीनी शोधकर्ताओं ने एक और वायरस का पता किया, जो सुअर से आदमी में फैल रहा है और ऐसा माना गया कि यह भी कोरोना की तरह महामारी बन सकता है। यह खबर आने के बाद भारत के महान क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्विटर के जरिए चीन पर भड़ास निकाली।

हरभजन सिंह ने बुधवार को चीन पर एक और वायरस तैयार करने का आरोप जड़ा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस से निपटने में संघर्ष कर रही है तब उन्‍होंने हमारे लिए एक और वायरस तैयार कर दिया।' हरभजन ने साथ में गुस्से वाली इमोजी भी शेयर की।

यह कोई पहला माैका नहीं है जब चीन पर हरभजन ने भड़ास निकाली हो। जब गलवान घाटी पर चीन के साथ मुठभेड़ हुई तो हरभजन ने कहा था कि चीनी उत्‍पादों पर रोक लगना चाहिए। हरभजन ने कहा था, 'अगर हमें आत्‍मनिर्भर बनना है तो उन्हें बॉयकॉट करना सही रहेगा। हर चीज भारत में बननी चाहिए। हमारे पास काफी क्षमता है। अगर हम चीनी उत्‍पादों पर रोक लगाना चाहे तो ऐसा हो सकता है। अगर वो भारत और हमारे जवान भाइयों पर हमला करेंगे तो उनके उत्‍पादों पर बैन लगना चाहिए। चीन हमारे पैसों पर क्‍यों चले? मैं उन सभी के साथ हूं, जो चीनी उत्‍पादों पर प्रतिबंध लगाना चाहते हैं।'

हरभजन ने आगे कहा था, 'कई लोग बोलते हैं कि सेलिब्रिटीज कई प्रोडक्‍ट्स को एंडोर्स करते हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं उनमें से एक नहीं रहूंगा। चीनी स्‍पॉन्‍सर की गैरमौजूदगी में कई और लोग आएंगे। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आईपीएल बड़ा है या ब्रांड। आईपीएल को किसी ब्रांड की जरूरत नहीं। आईपीएल खुद अपने आप में एक ब्रांड है।'

Story first published: Tuesday, June 30, 2020, 16:05 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+