भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सिरीज़ में टीम इंडिया की धमाकेदार वापसी को और बल मिला जबकि कंगारू टीम को तगड़ा झटका लगा.
क्या ऑस्ट्रेलिया ने पूरे मैच में चीटिंग की?
क्रिकेट: गेंद से भी तेज़ हैं गालियों की रफ़्तार
टीम ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ी की रीढ़ माने जाने वाले मिशेल स्टार्क के दाहिने पैर में स्ट्रेस फ़्रैक्चर हो गया है जिसकी वजह से वो आगे सिरीज़ में नहीं खेल पाएंगे.
ये ख़बर आते ही टिे्वटर पर मिशेल स्टार्क ट्रेंड करने लगा और भारतीय टीम के समर्थक ख़ुशी ज़ाहिर करने लगे. उन्हें लग रहा है कि स्टार्क की विदाई टीम इंडिया की जीत की राह बना सकती है.
सरकास्टिक ड्यूड हैंडल से लिखा है, ''मिचेल मार्श का बाहर होना भारत के लिए झटका है और मिशेल स्टार्क का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए झटका.''
भाविक जोशी का मानना है कि पहले भी ऑस्ट्रेलिया नहीं जीतने जा रही थी और अब ये पूरी तरह तय हो गया है.
बेंगलुरु में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच मे दौरान उन्हें दर्द उठा था, लेकिन जब कुछ दिन बीतने पर भी ये कायम रहा तो शुक्रवार को स्कैन के लिए भेजा गया जिसमें फ़्रैक्चर का पता चला.
'मैं भी इंजीनियर' हैंडल से लिखा गया है, ''मिशेल स्टार्क चोट की वजह से टेस्ट सिरीज़ से बाहर हो गए हैं और अब एग्ज़िट पोल सुझा रहे हैं कि भारत 3-1 से सिरीज़ जीत सकता है.''
हालांकि कुछ लोग चेता भी रहे हैं कि इतनी जल्दी टेस्ट सिरीज़ के अंजाम का अंदाज़ा लगाना ठीक नहीं है क्योंकि खेल पलट भी सकता है.
मोगैम्बो हैंडल से लिखा गया है, ''कहीं ये बिहार जैसे रिज़र्व ना हो जाएं.''
उनकी जगह किसे टीम में शामिल किया गया है ये अभी तक नहीं बताया गया है, लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में जैक्सन बर्ड को मौक़ा मिल सकता है.
कोहली की टिप्पणी पर ऑस्ट्रेलियाई अख़बार बिफरे