For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह IPL की नई टीम के लिए बोली लगाने को तैयार- रिपोर्ट

नई दिल्लीः आईपीएल 2022 से दो नई टीमें देखने को मिलने जा ही हैं। दिग्गज हस्तियों की नजरें इस पर हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने भी नई टीम में दिलचस्पी दिखाई है। अब खबरों की माने तो बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आगामी सीजन के लिए आईपीएल की दो नई टीमों में से एक के लिए बोली लगाने के लिए तैयार हैं। दुबई में 25 अक्टूबर को होने वाली बोली प्रक्रिया से बीसीसीआई का मालामाल होना तय है। कहा जाता है कि दुनिया भर की कई कंपनियां स्टार-स्टडेड बिडिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले रही हैं।

आईपीएल में पहले ही भारतीय फिल्म उद्योग के सितारों की उपस्थिति देखी जा चुकी है। प्रीति जिंटा और शाहरुख खान 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े हुए हैं और कामयाब दिख रहे हैं।

दीपिका और रणवीर पति-पत्नी हैं जिनमें दीपिका की खेल पृष्ठभूमि है और उनके पिता प्रकाश पादुकोण पूर्व ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियन हैं। दूसरी ओर, रणवीर लोकप्रिय बास्केटबॉल लीग एनबीए के ब्रांड एंबेसडर हैं। वह ईपीएल टीमों के साथ भी जुड़े रहे हैं। यह पॉवर कपल अगर आईपीएल में कुछ अंश का शेयरधारक बनता है तो ज्यादा ताज्जुब नहीं होना चाहिए।

इससे पहले, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बोली लगाने वालों के लिए समय सीमा बुधवार, 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी।

आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने कहा, "बीसीसीआई एक भारतीय खरीदारों को पसंद करेगा, लेकिन पावर समीकरण नाटकीय रूप से स्क्रिप्ट को बदल सकते हैं।"

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2021 के मैच के एक दिन बाद बोली के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

यह भी पता चला है कि अहमदाबाद और लखनऊ अगले सीजन के लिए आईपीएल की दो नई टीमें बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। इससे पहले, बीसीसीआई ने इसके लिए छह शहरों- रांची, लखनऊ, अहमदाबाद, गुवाहाटी, रांची और कटक को शॉर्टलिस्ट किया था।

2021 का आईपीएल 15 अक्टूबर को समाप्त हुआ और तब से, बीसीसीआई अगले संस्करण के लिए माथापच्ची में लगा हुआ है।

Story first published: Friday, October 22, 2021, 13:21 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+