विकेट कीपर्स की सुरक्षा के लिए हुआ बड़ा बदलाव
नई दिल्ली। जिस तरह से पिछले कुछ समय में क्रिकेट का स्वरूप बदला है उसकी वजह से विकेट के पीछे विकेट कीपर की मुश्किलें भी काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में विकेटकीपरों की सुरक्षा को देखते हुए मेर्लबन क्रिकेट क्लब एमसीसी ने नई तकनीक का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। इसके लिए बकायदा नियमों में बदलाव का फैसला लिया गया है।
एमसीसी ने विकेट कीपर्स को टीथर वाल बेल को इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है, इस नए नियम के बाद विकेट कीपर्स अब खुद को अधिक सुरक्षित कर सकते हैं। इस नियम के तहत अब विकेट कीपर टीथर बेल को स्टंप से बाध सकते हैं, इसके बाद विकेट पर गेंद लगने के बाद बेल अब उछलेंगी नहीं और वह विकेट से बंधी रहेगी। ऐसे में बेल उछलने के बाद विकेट कीपर को लगने का खतरा रहता था।
नए नियम के आने के बाद विकेट कीपर्स को विकेट की गिल्ली नहीं लगेगी, इस नियम को लागू करने के लिए अक्टूबर का समय दिया गया है। हालांकि मैच के दौरान इसके इस्तेमाल पर अधिकारियों और संस्था को अंतिम फैसला लेना होगा और अंतिम फैसले यही अधिकारी लेंगे कि विकेट पर टीथर वाली बेल का इस्तेमाल हो सकता है या नहीं।
एमसीसी के नए निमय 8.3 में बदलाव के बाद टीथर बेल का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके लिए दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन की कंपनियों ने अपने खाका प्रस्तुत कर दिया है, इसके डिजायन को भी तैयार कर लिया गया है और इसे एमसीसी को सौंप दिया गया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि अगर कोई खिलाड़ी अंपायर के साथ दुर्व्यवहार करता है तो विरोधी टीम को पांच पेनाल्टी प्वाइंट दिया जाएगा।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
