For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड में एक ही ओवर में बने इतने रन कि बन गया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

जीलैंड के सेडॉन पार्क में बुधवार को एक करिश्माई वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। यहां के घरेलू टूर्नामेंट 'द फोर्ड ट्रॉफी' के तहत खेले गए 50 ओवर के मैच में इतने रन बना दिए गए जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है

नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड के सेडॉन पार्क में बुधवार को एक करिश्माई वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। यहां के घरेलू टूर्नामेंट 'द फोर्ड ट्रॉफी' के तहत खेले गए 50 ओवर के मैच में इतने रन बना दिए गए जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। एक वैध गेंदबाजी ओवर में हद से हद 36 रन ही बन सकते हैं लेकिन न्यूजीलैंड में बुधबार को दो बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 43 रन एक ही ओवर में ठोक दिए।

एक ओवर में इतने रन बन गए कि लिस्ट-ए क्रिकेट में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज हो गया है। नॉर्दन जिले के जो कार्टर और ब्रेट हैम्पटन ने 21 वर्षीय विलियम ल्यूडिक के ओवर में 43 रन (4, 6+nb, 6+nb, 6, 1, 6, 6, 6) बनाए। इस गेंदबाज ने पूरे दस ओवर में 85 रन खर्च किये। इससे पहले लिस्ट-ए क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनने का रिकॉर्ड एल्टन चिगुंबुरा के नाम था, जिन्होंने 2013 में ढाका प्रीमियर डिविजन मुकाबले में शेख जमाल क्लब की ओर से खेलते हुए आबाहनी लिमिटेड के खिलाफ अलाउद्दीन बाबू के एक ओवर में 39 रन बना डाले थे।

इस ओवर में रन बनाने की शुरुआत हैम्पटन ने की थी जब पहली गेंद अंदरूनी किनारा लेकर विकेट के पीछे चार रन के लिए चली गई। इसके बाद गेंदबाज ने अगली दोनों गेंदे नो बॉल डाल दी और बल्लेबाज ने भी मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए दोनों ही बार छक्के जड़ दिए। फिर एक और छक्का लगाने के बाद उन्होने एक रन लेकर अपनी दूसरे साथी कार्टर को स्ट्राइक दी। कार्टर ने ओवर की अंतिम तीन गेंदों को डीप मिडविकेट सीमा रेखा से बाहर भेजकर 18 रन जुटाए। इस तरह पूरे ओवर में 43 रन बने।

आपको बता दें कि लिस्ट-ए क्रिकेट में वनडे इंटरनेशनल के अलावा विभिन्न घरेलू मुकाबले शामिल होते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि वे अंतरराष्ट्रीय मैच भी लिस्ट-ए के अंतर्गत आते हैं, जिनमें खेल रही टीमों को वनडे इंटरनेशनल का दर्जा प्राप्त नहीं है।

Story first published: Wednesday, November 7, 2018, 16:15 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+