For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो धोनी ने बता ही दिया कि युवराज टीम में क्यों नहीं?

मेलबर्न। विश्वकप में टीम इंडिया ने अभी तक शानदार गेम दिखाया है इसी कारण टीम इंडिया इस समय आत्मविश्वास के भरी हुई है। खासकर टीम इंडिया के कैप्टन मिस्टर धोनी काफी खुश नजर आ रहे हैं और इसी कारण वो अब उन मुद्दों पर भी बोल रहे हैं जिन पर वो अभी तक चुप थे। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए धोनी ने युवराज सिंह के लिए कहा कि नये नियमों के कारण आज युवी टीम से बाहर हैं क्योंकि नये रूल्स के तहत युवी बॉलिंग के लिए अनफिट हैं।

नये नियमों के लिए फिट नहीं युवराज

धोनी ने कहा कि 30 गज के घेरे के बाहर केवल चार फील्डर होने के कारण भारत को युवराज सिंह जैसा बॉलर खोना पड़ा। धोनी ने कहा कि नियमों में बदलाव के बाद युवी ने बहुत अधिक गेंदबाजी नहीं की, इसी कारण उनसे बॉलिंग नहीं करायी जा सकती है। हालांकि इसके बाद धोनी ने और कुछ नहीं कहा, शायद इसके पीछे कारण उन्हें लगा हो कि उनका बयान कहीं कोई बड़ा विवाद पैदा ना कर दें क्योंकि हाल ही में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने धोनी पर आरोप लगाया था कि धोनी की ही वजह से आज युवराज सिंह विश्वकप की टीम में नहीं है।

Must Read:भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल से जुड़ी 10 खास बातें

मालूम हो कि धोनी के जुबान पर युवराज सिंह का नाम इसलिए आया क्योंकि उनसे पूछा गया था कि क्या वो रैना को वो ही पोजिशन देना चाहते हैं जो कि साल 2011 में मैन ऑफ द टूर्नामेंट युवराज सिंह की थी।

धोनी ने युवराज सिंह से व्यक्तिगत दुश्मनी निभाई, भगवान इसकी सजा देगा

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+