आईपीएल 2017: केकेआर को हराने के बाद पांड्या ब्रदर्स ने खरीदा मुंबई में आशियाना

मुंबई। आईपीएल-10 का सातवां मुकाबला पांड्या ब्रदर्स यानी की हार्दिक और कुणाल के नाम पर रहा है। दोनों ने अब मुंबई में ही रहने का फैसला किया है इसलिए दोनों ने मायानगरी में घर भी खरीद लिया है।

इस बारे में जानकारी इन दोनों के पिता हिमांशु पांड्या ने मीडिया को दी, हिंमाश पांड्या ने कहा कि दोनों भाइयों ने मुंबई के अंधेरी में अपार्टमेंट खरीदा है, जिसका गृह प्रवेश भी संपन्न हो चुका है। अपने बेटों की कामयाबी से वो बहुत ज्यादा खुश हैं क्योंकि ये घर उनके दोनों बेटों की गाढ़ी कमाई का सबूत है। हालांकि वो बड़ौदा नहीं छोड़ना चाहते हैं।

हर दिल अजीज हार्दिक और कुणाल

आपको बता दें कि हार्दिक पांडया का नाम तो हर किसी की जुबान पर टी20 विश्वकप के बाद ही आ गया है लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि हार्दिक के बड़े भाई कुणाल पांडया भी हार्दिक की तरह से ही आलराउंडर हैं। बड़ौदा के रहने वाले ये दोनों भाई आईपीएल में अपने खेल की वजह से आज लोगों के दिलो में स्पेशल जगह बना चुके हैं।

दो सगे भाई एक ही फ्रेंचआईजी वाली टीम

आईपीएल के अब तक के सीजन में ये पहला बार है कि दो सगे भाई एक ही फ्रेंचआईजी वाली टीम से खेल रहे हैं। हालांकि इससे पहले यूसूफ पठान और इरफान पठान साथ-साथ आईपीएल में खेल चुके हैं लेकिन दोनों की टीमें अलग-अलग थी और दोनों ही एक-दूसरे से अलग ढंग से खेलते थे लेकिन कुणाल और हार्दिक दोनों एक ही टीम के खिलाड़ी हैं।

Story first published: Wednesday, April 12, 2017, 16:39 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+