क्रिकेट का महासंग्राम की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। सभी 14 देशों की टीमों की घोषणा हो चुकी है। वहीं भारतीय टीम भी विश्व कप को पूरे जी जान से बचाने के लिए जुट गयी है। लेकिन इस विश्व कप में क्रिकेट के नये नियम इस मुकाबले को बेहद दिलचस्प बनाने जा रहे हैं।
ये हैं नये नियम
पार्ट टाइम गेंदबाज खूब पिटेंगे
वहीं इस विश्व कप के नये नियमों की पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने भी सराहना की है उन्होंने कहा कि ये नियम इस मुकाबले को बहुत ही दिलचस्प बनायेगा। द्रविड़ ने कहा कि इन नियमों के चलते खेल की आक्रामकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इन नियमों के आने के बाद पार्ट टाइम गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ जायेंगी।
आसान नहीं होगा चौके-छक्के लगाना
द्रविड़ ने कहा कि 30 यार्ड के भीतर पूरी इनिंग में 5 खिलाड़ी रहने की वजह से टीमों को अपनी रणनीति को नये सिरे से बनाना होगा। वहीं एक इनिंग में दो नयी गेंदों के विकल्प के चलते तेज गेंदबाजों का मैच में दबदबा बढ़ेगा। बाउंड्री को भी बढ़ा दिया गया है, ऐसे में चौके-छक्के लगाना आसान नहीं होगा।
राहुल द्रविड़ ने कहा कि मान लीजिये अगर 30 यार्ड में पांच खिलाड़ी हमेशा रहते हैं तो ऐसे में पार्ट टाइम गेंदबाजों से गेंदबाजी कराना कप्तान के लिए कभी मुश्किल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कप्तान के लिए गेंदबाजों के चयन में काफी मुश्किलें आने वाली है।
द्रविड़ ने कहा कि नये नियमों के चलते कप्तान को 5 स्पेशलिस्ट गेंदबाजों को प्लेइंग 11 में लेना जरूरी हो जाएगा। साथ ही गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए मेहनत करने पड़ेगी जोकि पार्ट टाइम गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल होगा।
मैच के पहले दस ओवर में सिर्फ दो खिलाड़ी ही 30 यार्ड के बाहर रहेंगे, वहीं बल्लेबाजी टीम द्वारा लिये गये पॉवर प्ले के दौरान सिर्फ तीन फील्डरों को सर्किल से बाहर रहने की इजाजत है। ये सारी परिस्थितियां पार्ट टाइम गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल खड़ी करनी वाली हैं।