Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मिकी ऑर्थर फिर से बन सकते हैं पाकिस्तान टीम के कोच, इन्हें मिलेगी टेस्ट की कप्तानी

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 के समाप्ति के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर उनका बोर्ड कड़े फैसले लेने को तैयार है। सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान को भारत से मिली हार के बाद चारों ओर से आलोचनाओं व सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब 2 अगस्त को मीटिंग करने जा रहा है। इस दाैरान बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, कोच मिकी ऑर्थर को भी 2020 में होने वाले टी20 विश्व कप तक एक्सटेंशन मिलना तय माना जा रहा है, वहीं जहर अली को पाकिस्तान की टेस्ट क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है।

यह दावे पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए हैं। इनके मुताबिक, युवा बल्लेबाज बाबर आजम को टेस्ट और वनडे में उपकप्तान बनाया जा सकता है। इसका मकसद उन्हें कप्तानी का तर्जुबा दिलाना और भविष्य के लिए तैयार करना है। विश्व कप 2019 के लीग राउंड में बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव की संभावना है। पाकिस्तान के अखबार 'डॉन न्यूज' के मुताबिक, अजहर अली 2017 तक पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान थे। लेकिन, इसी समय सरफराज अहमद की कप्तानी में टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती। इसके बाद अजहर की जगह सरफराज को तीनों फॉर्मेट में कप्तानी सौंप दी गई थी।

अब 2 अगस्त को पीसीबी की एक बेहद अहम मीटिंग होने वाली है। माना जा रहा है कि इसमें सरफराज को वनडे कप्तान बनाए रखने पर मुहर लग जाएगी। हालांकि, टेस्ट में अजहर अली को 2 साल बाद फिर कमान दी जा सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शान मसूद को भी टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है। इसकी वजह उनका अच्छा प्रदर्शन और कम उम्र है। बाबर आजम को इस फॉर्मेट में उपकप्तान बनाया जा सकता है।

Story first published: Tuesday, July 30, 2019, 16:22 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+