For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड रिकॉर्ड: कॉलिन मुनरो ने सबको पीछे छोड़ा, तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

ओवल। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। जी हां, मुनरो ने 47 गेंदों में तूफानी अंदाज में शतक जड़ दिया। ये मुनरो के टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक है और वो दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं जिसने टी20 इंटरनेशनल में तीन शतक जमाए हैं।

कॉलिन मुनरो ने ब्रैंडन मैक्कलम, क्रिस गेल और रोहित शर्मा को पछाड़ दिया जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 2-2 शतक हैं। कॉलिन मुनरो का माउंट मॉनगनुई के मैदान पर ये दूसरा टी20 शतक है। एक मैदान पर दो टी20 शतक लगाने वाले मुनरो इकलौते बल्लेबाज हैं।

मुनरो ने पावर प्ले के अंदर ही 3 चौके और 2 छक्के से महज 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मुनरो ने अगली 21 गेंदों पर अपना शतक ही पूरा कर लिया। मुनरो ने महज 47 गेंदों में शतक ठोका, जिसमें 10 छक्के और 3 चौके शामिल थे। मुनरो के बल्ले से 53 गेंदों में 104 रन निकले। ये मुनरो के टी20 करियर का ये सबसे तेज टी20 शतक है।

ये हैं वो तीन शतक
मुनरो ने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 101, टीम इंडिया के खिलाफ नाबाद 109 रन बनाए थे और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 104 रनों की पारी खेली।

मैच का हाल

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 16.3 ओवर में 124 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। कॉलिन मुनरो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Wednesday, January 3, 2018, 15:06 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+