For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नए साल पर सरफराज अहमद के लिए अच्छी खबर, जल्द ही कर सकते हैं वापसी

नई दिल्ली: यदि 2019 पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बुरा था, तो सरफराज अहमद के लिए और भी ज्यादा खराब साबित हुआ। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान न केवल बल्ले और अपनी फिटनेस से जूझते रहे बल्कि अपनी टीम को एक कप्तान के रूप में प्रेरित करने में भी असफल रहे। इस वर्ष की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खराब दौरे से हुई, जहां पाकिस्तान ने तीनों प्रारूप में सीरीज गंवाई।

इसके बाद क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के हाथों वनडे में 5-0 और 4-0 की हार हुई। विश्व कप के लीग चरण में प्रतियोगिता से बाहर होने के साथ सरफराज की कप्तानी पर भी संकट के बादल खड़े हो गए। ताबूत में आखिरी कील घर पर श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज साबित हुई जिसमें लंका की बी टीम ने ही पाकिस्तान को उसकी जमीन पर 3-0 से सूपड़ा साफ करके शर्मशार कर दिया था।

इसके बाद पाकिस्तान ने सरफराज अहमद को तीनों प्रारूपों के कप्तान के रूप में बर्खास्त कर दिया। उनकी जगह बाबर आजम और अजहर अली को क्रमश: टी 20 आई और टेस्ट कप्तान बनाया गया। केवल इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम से भी बाहर कर दिया और साथ ही हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ घर में टेस्ट सीरीज खेली जिसमें सरफराज नहीं थे।

हालांकि नया साल सरफराज अहमद के लिए एक अच्छी खबर के साथ शुरू हो सकता है, क्योंकि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाहर होने के बाद आने वाले दिनों में अपने देश के T20I में सनसनीखेज वापसी कर सकते हैं। पाकिस्तानी पत्रकार आरफा फ़िरोज़ ज़ेक के अनुसार, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए टी 20 में वापसी के लिए कतार में है।

पत्रकार ने बताया कि T20Is में मोहम्मद रिज़वान के खराब फॉर्म के कारण पाकिस्तान टीम-प्रबंधन सरफराज को वापस बुलाने पर विचार कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सरफराज को एक फिटनेस टेस्ट के लिए वापस बुलाया गया है, उन्होंने ट्वीट किया, 'सरफराज अहमद को जनवरी 2020 में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज में विकेटकीपर के रूप में शामिल किए जाने की उम्मीद है। एम रिजवान के इतने प्रभावशाली नहीं होने के बाद, प्रबंधन ने पूर्व कप्तान पर विचार किया है।

सरफराज को एनसीए लाहौर में 6,7 जनवरी को फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया गया है। जबकि टीम 5 जनवरी को लाहौर में इकट्ठा होगी।

Story first published: Tuesday, December 31, 2019, 12:32 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+