फीफा विश्व कप जीतने पर निर्वस्त्र दौड़ेंगे मैराडोना
ब्यूनस आयर्स। जी हां यही सच है कि अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच डिएगो मैराडोना ने देशवासियों से वादा किया है कि उनकी टीम अगर फीफा विश्व कप-2010 का खिताब जीतने में सफल रही तो वह अपने खिलाड़ियों के साथ ब्यूनस आयर्स में निर्वस्त्र होकर दौड़ लगाएंगे। वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स' के मुताबिक मैराडोना ने एक रेडियो चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि सोमवार को कनाडा के साथ खेले गए दोस्ताना मैच में मिली 5-0 की जीत के बाद वह अपनी टीम की तीसरी खिताबी जीत को लेकर ज्यादा उम्मीद रखने लगे हैं।
देखें : नई तैयारी में सैफ अली खान
मैराडोना ने कहा, 'अगर हम विश्व कप जीत गए तो हम ब्यूनस आयर्स में निर्वस्त्र होकर दौड़ लगाएंगे।' मैराडोना ने यह बयान एक पत्रकार द्वारा यह पूछा जाने पर दिया कि विश्व कप जीतकर स्वदेश लौटने के बाद वह सबसे पहले क्या करेंगे। अर्जेटीना को विश्व कप में ग्रुप-बी में रखा गया है। इस ग्रुप में नाइजीरिया, ग्रीस और दक्षिण कोरिया की टीमें हैं। इस दक्षिण अमेरिकी देश का पहला मुकाबला 12 जून को अफ्रीकी महाशक्ति नाइजीरिया के साथ होना है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications