Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019 के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, जानें काैन खिलाड़ी हैं शामिल

नई दिल्ली। इंग्लैंड में विश्व कप की शुरूआत 30 मई से होने जा रही है जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को होगा। इस बड़े आईसीसी टूर्नामेंट के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को शामिल किया गया है। उन्हें टिम सिफर्ट की जगह मौका मिला है, सिफर्ट घरेलू क्रिकेट खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे।

टीम घोषित करने के बाद कोच गैरी स्टीड ने कहा, 'विलियमसन की कप्तानी में हमारी टीम ने कई बार अच्छा प्रदर्शन दोहराया। मुझे विश्वास है कि हमारी टीम इंग्लैंड में चमक बिखेरेगी। उन्होंने कहा कि हमें 15 खिलाड़ियों के साथ ऐसी टीम मिली है जो हमें खिताब दिला सकती है।' न्यूजीलैंड वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज है। यह टीम एक भी बार फाइनल में जगह नहीं बना पाई हैं। लेकिन इस बाक विलियमसन की कप्तानी में टीम को कुछ नया कमाल करते हुए देखा जा सकता है।

ब्लंडेल की लग गई चांदी
विश्व कप का हिस्सा बनकर 28 साल के टाॅ ब्लंडेल की चांदी लग गई है। यह खिलाड़ी विकेटकीपर भी है। बैटिंग भी करता है और साथ में दांए हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने में भी माहिर है। अगर विश्वकप में उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने का मौका मिला तो वह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। ब्लंडेल अभी तक 2 अंतरराष्ट्रीय टैस्ट मैच व 3 तीन टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में 107 रनों की नाबाद पारी खेल टीम पर भरोसा बनाया था।

15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है-
केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनेर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर

Story first published: Wednesday, April 3, 2019, 12:57 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+