For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड ने की इंग्लैंड टूर और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए स्क्वाड की घोषणा

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने आने वाले इंग्लैंड टेस्ट दौरे के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है और यही टीम भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में कुछ छंटनी के साथ उतरेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले न्यूजीलैंड की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं। आपको बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप भी इंग्लैंड में ही होगी और न्यूजीलैंड को 1 तरीके से इंग्लिश माहौल में ढलने का अच्छा मौका मिल जाएगा।

कीवी टीम का पहला टेस्ट मैच 2 जून को लंदन के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान लॉर्ड्स पर होगा जबकि दूसरा टेस्ट मैच 10 जून को बर्मिंघम में खेला जाएगा। इंदौर टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम समरसेट के खिलाफ टॉन्टन में एक प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी जो कि 25 से 28 मई के बीच में होगा।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून के बीच होगा जबकि 23 जून का दिन रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। यह मैच साउथमटन के रोज बाउल में खेला जाएगा और स्टेडियम में किसी तरह का कोई दर्शक मौजूद नहीं होगा।

इंग्लैंड के लिए न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में रचिन रवींद्रस, डेवॉन कॉन्वे और जैकब डफी शामिल हैं, यह 20-मैन स्क्वाड है, जिसमें भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल भी शामिल होगा।

टीम में डग ब्रेसवेल भी शामिल हैं, जिनका आखिरी टेस्ट 2016 में आया था और टीम में स्पिनर एजाज पटेल की वापसी हुई है। हालांकि, ब्लैक कैप्स के चयनकर्ताओं ने लॉकी फर्ग्यूसन पर विचार नहीं किया क्योंकि उन्होंने टी 20 विश्व कप के लिए उनको रिजर्व करने का विकल्प चुना।

इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों के बाद जून में डब्ल्यूटीसी के फाइनल के लिए इसी टीम के 15 खिलाड़ियों में सेलेक्ट किया जाएगा।

खास बात यह है कि टीम के चार सदस्य केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, काइल जेमिसन और मिशेल सेंटनर अपनी-अपनी आईपीएल टीमों में सक्रिय होगे और इंग्लैंड दौरे पर उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि उनकी टीम कब प्रतियोगिता से बाहर होगी, यानी कि कुछ खिलाड़ी पहला टेस्ट मिस कर सकते हैं।

स्क्वाड: केन विलियमसन (सी), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, अजाज पटेल, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनर , टिम साउथी, रॉस टेलर, नील वैगनर, बीजे वाटलिंग (wk), विल यंग

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 9:28 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+