टी-20 विश्वकप से टीम इंडिया सिर्फ तीन कदम दूर, ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला आज

मोहाली। टी-20 विश्वकप में यूं तो क्वार्टरफाइनल मुकाबले नहीं हैं इस बार लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला मैच क्वार्टर फाइनल बन गया है, जो भी टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के साथ ही पाकिस्तान का टी-20 विश्वकप में सफर खत्म हो गया है। सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें मोहाली के मैदान पर भिड़ेंगी।

टी-20 विश्वकप में जीत के लिए टीम इंडिया की 5 कमजोर कड़ी

टी-20 विश्वकप के पहले मुकबाले में जिस तरह से भारत की टीम को हार का सामना करना पड़ा और उसके बाद टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ वापसी की है उसने टीम को अभी तक इस सीरीज में जिंदा रखा है। अभी तक खेले गये तीन मैचों में जिस तरह का टीम इंडिया का प्रदर्शन चैंपियंस की तरह नहीं रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद खुद आर अश्विन ने इस बात को स्वीकार किया है।

बांग्लादेश के खिलाफ जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजी धराशाही हुई और बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन आखिरी के पलों में मैच गंवा दिया है। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ जिस तरह से टीम को जूझना पड़ा वह टीम के आगे के सफर की राह को मुश्किल बनाता है। मैच के बाद अश्विन ने कहा था कि हमारा प्रदर्शन अभी तक इस टूर्नामेंट को जीतने वाला नहीं रहा है। लेकिन हम कोशिश करेंगे कि आगे के मैच में हम बेहतरीन प्रदर्शन करें।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान धोनी के लिए कई चिंतायें भी है। जिस तरह से टीम के सलामी बल्लेबाज विफल रहे हैं और मध्य क्रम प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है वह टीम के लिए मुश्किल का सबब बनता जा रहा है। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि इस मैच में कप्तान धोनी लगातार विफल हो रहे धवन, रैना और युवराज की जगह टीम में किसी और को मौका देते हैं या फिर एक बार फिर से वह विजयी कॉबिनेशन के साथ मैदान में उतरेंगे।

टीम इंडिया

महेंद्र सिंह धोनी, आर अश्विन, जसप्रीत बुमरा, शिखर धवन, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी, पवन नेगी, आशीष नेहरा, हार्दिक पांड्या, अजिक्या रहाणे, सुरेश रैना, युवराज सिंह

Story first published: Sunday, March 27, 2016, 7:10 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+