Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराया


bangladeshi-womenवेलिंग्टन, 24 दसंबरः बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे ट्वेंटी- 20 क्रिकेट मैच में बांग्लादेश ने कल न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 133 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जिसमें जेम्स मार्शल ने 26 गेंदों में सर्वाधिक 33 रन बनाए.

जबकि स्कॉट स्टायरिस ने 29 रन बनाए. बांग्लादेश की ओपनिंग खराब रही और सिर्फ चार ओवरों में ही तमीम इकबाल (0)और जुनैद सिद्दिकी (चार) रन पर आउट हो गए. बाद में आफताब अहमद (20), कप्तान मोहम्मद अशरफुल (20) और सकीबुल हसन (22) ने पारी को संभालते हुए 12वें ओवर तक टींम का स्कोर पांच विकेट पर 86 रन तक पहुंचा दिया.

इसके बाद ऑलराउंडर फरहाद रजा ने मात्र 7 गेदों पर 31 रन ठोंके और मेहराब हुसैन जूनियर (नाबाद 22) के साथ 50 रन की पारी खेलते हुए टीम का लक्ष्य पूरा कर दिया.

अब अगले दो मैच 28 दिसम्बर को नेपियर और 31 दिसम्बर को क्वींसटाउन में होंगे. दोनों टीमें इसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेंगी. गौरतलब है कि यह मैच बांग्लादेश में नवम्बर में आए तूफान के पीड़ितों की मदद के लिए खेला गया था.




Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+