Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कीवी बल्लेबाज ने भी माना- बुमराह को खेलना बेहद मुश्किल है, ये समझ नहीं आता

नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी तकनीक के बल पर पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी फैलाई हुई है। उनके सामने किसी भी बल्लेबाज के लिए टिक पाना एक बड़ी चुनाैती जैसा होता है। फिलहाल बुमराह न्यूजीलैंड दाैरे पर कहर भरपा रहे हैं। भारत ने दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई। इस मुकाबले में बुमराह ने 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट लिया। बुमराह की गेंदबाजी देख कीवी बल्लेबाज भी हैरान हैं। उनके विकटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने भी माना कि बुमराह को खेलना बेहद मुश्किल है और उनकी गेंदबाजी तकनीक समझ नहीं आती।

सीफर्ट ने बुमराह का जिक्र करते हुए कहा, ''यहां तक कि पहले मैच में भी बुमराह ने धीमी गेंदे की। वैसे तो डेथ ओवरों में गेंदबाज सीधी लाइन पर गेंद करतेहैं। इसके अलावा यॉर्कर करते हैं। लेकिन बुमराह अपनी गेंदों में काफी बदलाव करता है और उसे खेलना मुश्किल है।" सीफर्ट 26 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाने में सफल हुए थे। सीफर्ट ने कहा, ''गेंद काफी रुककर आ रही थी जिससे मुश्किलें बढ़ीं। इसलिए एक बल्लेबाज के रूप में आपको कुछ अवसरों पर विकेटों से हटकर यह देखना होता कि क्या गेंद सीधी लाइन पर आ रही है। विकेटों पर खड़ा रहने के बजाय कुछ अलग करने में विश्वास करता हूं।"

इसके अलावा सीफर्ट ने कहा कि हमारी टीम के बल्लेबाजों को भारतीय बल्लेबाजों से सीखना चाहिए कि कैसे परिस्थितियों के अनुसार तालमेल बिठाया जाता है। सीफर्ट ने कहा, "भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया कि कैसे गेंद की लाइन में आकर सही टाइमिंग से उसे खेलना है। धीमे विकेट पर आपको इस तरह का खेल दिखाना होता है। भारतीय गेंदबाजों की लय बिगाड़ने की कोशिश करो, अच्छी गेंद पर भी शॉट लगाने के लिए सही स्थिति में आओ। ऐसा करना टी20 क्रिकेट में अहम रहता है और भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा ही किया है।"

Story first published: Tuesday, January 28, 2020, 13:56 [IST]
Other articles published on Jan 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+