Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ललित मोदी पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की तैयारी

नई दिल्‍ली। आईपीएल की शुरूआत कर भारतीय क्रिकेट को दुनिया का पावर हाउस बनाने वाले पूर्व आयुक्‍त और उपाध्‍यक्ष ललित मोदी पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली गई है। बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रविवार को हुई बैठक में अरूण जेटली और ज्‍योर्तिआदित्‍य सिंधिया की अनुशासन समिति द्वारा तैयार रिपोर्ट पर चर्चा की गई, जिसके आधार पर ललित मोदी पर आजीवन प्रतिबंध लगाये जाने की पूरी संभावना है।

25 सितंबर को चेन्‍नई में होने वाली विशेष बैठक में इसका निर्णय लिया जायेगा। नियमानुसार किसी पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के लिए समिति के दो तिहाई सदस्‍यों की आवश्‍यकता होती है, मतलब इसके लिए 21 सदस्‍यों को प्रतिबंध के पक्ष में वोट करना होगा। वहीं 11 सितंबर को यदि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय एन श्रीनिवासन के पक्ष में आ जाता है तो इस बैठक की अध्‍यक्षता वही करेंगे।

गौर हो कि ललित मोदी आईपीएल के चेयरमैन थे बाद में उन्‍हें कमिश्‍नर बना दिया गया था लेकिन वित्‍तीय अनियमितताओं के कारण उन्‍हें आईपीएल के तीसरे संस्‍करण से 2010 में निलंबित कर दिया गया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+