For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैकुलम की आंधी में उड़ा इंग्लैड, न्यूजीलैंड ने बना डाले कई विश्व रिकॉर्ड

वेलिंगटन। विश्व कप में आज न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडम मैकुलम की आंधी में इंग्लैड की पूरी टीम उड़ गयी। मैकुलम ने महज 18 गेंदों में विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ डाला। मैकुलम की आंधी के चलते न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को महज 12.3 ओवरों में 8 विकेट से हरा दिया है।

सबसे तेज रन जीत का बना विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड की पूरी पारी महज 123 रनों पर ढेर हो गयी थी। 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने महज 3.4 ओवर में 50 रन बना डाले थे वहीं 6.4 ओवरों में 100 रनों का आंकड़ा ने छू लिया था। इसके साथ ही महज 12.2 ओवरों में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हरा दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज है रन चेज है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम है जिसने 2003 में 109 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 12 ओवरों में जीत हासिल की थी।

विश्वकप का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

मैकुलम ने 25 गेंदों पर 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली। मैकुलम ने जीत के लिए मिले 124 रन के छोटे लक्ष्य के सामने इंग्लिश गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए सिर्फ 18 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से वर्ल्ड कप की सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का रेकॉर्ड फिर भी अपने नाम किया है।

इससे पहले टिम साउदी की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 123 रनों पर समेट दिया था। साउदी ने सिर्फ 33 रन देकर 7 विकेट झटकते हुए टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड टीम के लिए बुरा सपना साबित हुआ

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+