सड़कों पर चिप्स बेच रहा है 809 विकेट लेने वाला बॉलर, कोरोना के आगे हुआ ऐसे मजबूर
नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट को एक अलग धर्म माना जाता है तो क्रिकेटर्स को किसी अन्य खेल के मुकाबले सबसे अधिक सम्मान भी दिया जाता है। हालांकि ऐसा हर देश में हो संभव नहीं है। दुनिया भर में फैली महामारी ने इस वक्त न सिर्फ आम आदमी की बल्कि कई दिग्गज खिलाड़ियों की कमर को भी तोड़ दिया है। ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व तेज गेंदबाज एविन चैटफील्ड के साथ भी हो रहा है जो इस वक्त अपना घर चलाने के लिये सड़कों पर 13 घंटे तक काम करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं खबरों के अनुसार चैटफील्ड को अपना घर चलाने के लिये सड़कों पर चिप्स तक बेचना पड़ रहा है।
और पढ़ें: धोनी या विराट कोहली, उमेश यादव ने बताया कौन है बेस्ट कप्तान
70 साल के हो चुके एविन चैटफील्ड अंतर्राष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड की टीम के लिये 43 टेस्ट मैचों में शिरकत करते हुए 180 विकेट हासिल किये हैं, साथ ही उन्होंने 114 वनडे मैच के दौरान 118 विकेट चटकाने का काम भी किया। घरेलू क्रिकेट में चैटफील्ड का नाम बहुत बड़ा है। एविन ने न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में 157 फर्स्ट क्लास मैच और 171 लिस्ट ए मैचों में शिरकत की है और इस दौरान अपने करियर में कुल 809 विकेट चटकाने का कारनामा किया है।
और पढ़ें: जब सचिन तेंदुलकर ने दी थी सौरव गांगुली को करियर खत्म करने की धमकी

ऐसे हुई हालत खराब
देश के लिये इतने लंबे समय तक खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी की ऐसी हालत को देखकर किसी का भी हैरान होना लाजमी है। लेकिन उनकी माली हालत क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ही खराब होनी शुरु हो गई थी। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद एविन चैटफील्ड ने कई छोटी-बड़ी नौकरियां की, जिसके बाद वह एक चिप्स बेचने वाले स्टोर में भी काम करते दिखाई दिये। इससे पहले उन्होंने हट वैली एसोसिएशन में कुछ दिनों तक कोचिंग की लेकिन वेलिंगटन में शामिल होने के बाद उन्हें वो पद छोड़ना पड़ा।
इस दौरान चैटफील्ड डिलिवरी बॉय से लेकर कुरियर बॉय की नौकरी करने नजर आये और फिलहाल वो कोरोना वायरस के बीच 13 घंटों तक कैब चलाने का काम कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया
एविन चैटफील्ड उन गेंदबाजों में से थे जिन्होंने अपनी स्विंग और रफ्तार से तत्कालीन विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को जमकर परेशान किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ चैटफील्ड ने पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में 7 विकेट लेकर मैच को 3 दिन में खत्म हो गया। रिचर्ड हेडली के साथ मिलकर एविन चैटफील्ड ने विदेशी टीमों में खौफ भरने का काम किया था।
वो उसी न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा रहे थे। जिसने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में सीरीज हराया था। जो उस समय एक बहुत बड़ी उपलब्धि की तरह ही रहा था।

सिर पर चोट लगने के बावजूद क्रिकेट खेले चैटफील्ड
एक समय मैच में जब इंग्लैंड के खिलाफ नंबर 11 पर बल्लेबाजी के लिए उतरें तो उन्हें सिर पर चोट लगी जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड के फिजियो ने साँस दिया फिर जाकर उन्हें होश आया था। लेकिन उसके बाद भी एविन चैटफील्ड ने 14 सालों तक क्रिकेट को खेला था। फरवरी 1989 में जाकर उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
