For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ओवर-थ्रो नियम पर केन विलियमसन और कीवी कोच ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली: 14 जुलाई का दिन केन विलियमसन के करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक दिनों में एक था। ये आगे भी उनके पूरे क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा मैच साबित हो सकता है। इस मैच में न्यूजीलैंड मुकाबले को दो बार टाई करवाकर भी बाउंड्री काउंट नियम के आधार पर मैच हार गया था। इस नियम पर इस समय चारों ओर चर्चाएं हो रही हैं। इस नियम के अलावा मैच में सबसे ज्यादा चर्चा इंग्लैंड की पारी के दौरान उस थ्रो की हो रही है जो बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर सीधे चार रनों के लिए चली गई थी। बाद में इंग्लैंड को इस गेंद पर 6 रन दिए गए थे। देखा जाए तो इसी ओवर-थ्रो के चलते यह मैच टाई की स्थिति में पहुंचा था। अब कीवी कप्तान केन विलियमसन ने इसके बारे में चौंकाने वाली बात की है।

बता दें कि इस गेंद पर अंपायरिंग चूक के चलते इंग्लैंड को एक रन फालतू मिल गया था। मैदानी अंपायर धर्मसेना ने पांच की जगह पर 6 रन इंग्लैंड के नाम कर दिए थे। अब जब मैच टाई हो गया है तो एक फालतू रन ही सबसे बड़ा विलेन बनकर उभरा है। इस पर कीवी कप्तान विलियमसन ने कहा है- मैं ओवर-थ्रो के इस नियम के बारे में जानकारी नहीं रखता हूं।

हालांकि विलियमसन ने मैच के दौरान और मैच के बाद भी किसी पर अपनी हार का ठीकरा नहीं फोड़ा है। वे इस दौरान काफी शांत दिखाई दिए हैं। इसके चलते उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ भी हुई है। विलियमसन ओवर-थ्रो के नियम पर कहते हैं- निश्चित तौर पर ऐसे मामलों में आप अंपायरों पर भरोसा करते हैं। मुझे लगता है इसको (ओवर-थ्रो) आप ऐसी अनेकों बातों में शामिल कर सकते हैं जो अलग हो सकती थी।

यहां तक की कीवी कोच गैरी स्टीड और बल्लेबाजी कोच क्रेग मैकमिलन भी इस नियम के प्रति जागरूक नहीं थे। उनको यकीन था कि अंपायर अपना काम कर रहे हैं। स्टीड का भी विचार इस मामले में अपने कप्तान जैसा है। उन्होंने कहा- नियमों के लिए अंपायर होते हैं और वे भी इंसान हैं, खिलाड़ियों की तरह उनसे भी गलतियां होती हैं। ये खेल का एक मानवीय स्वभाव है और हमको इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए।

Story first published: Wednesday, July 17, 2019, 11:48 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+