For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दिया स्पष्टीकरण- हमनें नहीं दिया IPL की मेजबानी का प्रस्ताव

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस बात से साफ इन्कार कर दिया है उसने आईपीएल को अपने देश में होस्ट करने की बात कही है।

यह स्पष्टीकरण इसलिए देना पड़ा क्योंकि हाल में ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि न्यूजीलैंड इस बार आईपीएल का मेजबान बनने के लिए तैयार है।

इस रिपोर्ट का धता बताते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रवक्ता रिचर्ड बॉक ने बताय- यह रिपोर्ट संदेह के दायरे में हैं। हमने आईपीएल की मेजबानी के लिए कोई प्रस्ताव नहीं दिया और ना ही हमशे किसी ने इस तरह के किसी प्रस्ताव पर बात की है।"

न्यूजीलैंड से पहले, श्रीलंका क्रिकेट और अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) भी लीग को मंच देने की पेशकश के साथ आए थे। हालांकि इस बात का कोई स्पष्टीकरण नहीं है कि बीसीसीआई टूर्नामेंट को देश से बाहर ले जाने के लिए तैयार है या नहीं। फिलहाल भारत में दैनिक आधार पर कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या रिकॉर्ड की जा रही है, जिसने बोर्ड को मध्य मार्च के बाद से किसी भी मैच के मंच की अनुमति नहीं दी है।

इससे पहले रिपोर्ट में बताया गया है कि यूएई, जिसने आईपीएल 2014 के पहले 20 मैचों की मेजबानी की थी, वर्तमान में आईपीएल 2020 के मंच पर दौड़ में सबसे आगे है। श्रीलंका सरकार ने पिछले हफ्ते लॉकडाउन को हटा दिया था, लेकिन कई रिपोर्टों ने सुझाव दिया है कि बीसीसीआई को यूएई में आयोजन स्थल के रूप में अपनाने की संभावना है।

वहीं, बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पहले कहा है कि बोर्ड देश में ही आईपीएल को कराने के लिए हर संभव प्रयास आजमाने पर जोर दे रहा है, भले ही प्रतियोगिता बंद दरवाजों के पीछे खेली जाए।

गांगुली ने कहा, इस साल आईपीएल को कराने के लिए बीसीसीआई हर संभव कोशिश कर रहा है, भले ही प्रतियोगिता खाली स्टेडियम में क्यों ना खेलनी पड़ जाए।

Story first published: Thursday, July 9, 2020, 15:28 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+