Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान को कैसे हराते हैं कोई कुंबले से सीखे

नई दिल्ली, 3 जून: भारत-पाक क्रिकेट मैच इस खेल से जुड़ी भावनाओं के चलते क्रिकेट का सिर्फ एक खेल बनकर नहीं रह जाता बल्कि इसे दूसरे स्तर पर ले जाता है। दोनों टीमों के फैन्स को कुछ भी नहीं सिर्फ जीत चाहिए होती है क्योंकि यह उनके लिए गर्व की बात मानी जाती है। भारतीय फैन्स के लिए आईसीसी टूर्नामेंट में किसी और टीम से हारने से ज्यादा दुख पाकिस्तान से हारने पर होता है। भले ही चाहें किसी और टीम से विश्वकप का फाइनल हार जाएं लेकिन पाकिस्तान से एक भी मैच नहीं हारना चाहिए ऐसा भारतीय फैन्स के दिलो-दिमाग में रहता है।

हालांकि डिफेंडिंग चैंपियन भारत 4 जून को पाकिस्तान से अपने पहले मैच में भिड़ेगा। ये मैच पहले से ही टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा प्रत्याशित और रोमांचक गेम होने वाला है। भारतीय टीम और पाकिस्तानी टीम के बीच मुकाबले में टीवी रेटिंग्स के भी नए मानक बनाए जाएंगे क्योंकि निश्चित रूप से यह साल का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच बनेगा। हालांकि, भारतीय क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के दबाव से अप्रभावित होने का दावा किया है क्योंकि वे इसे सिर्फ एक और गेम ही मानते हैं।

लेकिन दुर्भाग्य से भारतीय कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच अनिल कुंबले के बीच दरार की खबरें हाईवोल्टेड गेम से पहले टीम की तैयारी से ज्यादा सुर्खियां बना रही हैं। माना जा रहा है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ टीम की योजना और रणनीति को तय करने में दिक्कत हुई है।

कोहली और कुंबले के बीच संघर्ष की खबरों के बीच हर किसी के दिमाग में यही सवाल है कि क्या टीम टूर्नामेंट के सबसे दिलचस्प मुकबाले में अपनी क्षमता के अनुरूप खेल सकती है। यह बेहतर होगा यदि टीम विवादों को एक तरफ रखती है और आगामी मुकाबले पर ध्यान केंद्रित करती है। हालांकि हमें यकीन है कि भारतीय टीम इसकी पूरी कोशिश करेगी।

हालांकि टीम के कोच कुंबले की भूमिका इस तरह की स्थिति में और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि वह भारत के लिए मैच विजेता रहे हैं। टेस्ट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनिल कुंबले ने खेल के दोनों प्रारूपों में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। लेग स्पिनर कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ 15 टेस्ट मैचों में 81 विकेट लिए हैं और 34 एकदिवसीय मैचों में 54 विकेट झटके हैं।

1999 में पाकिस्तान के खिलाफ कुंबले का प्रदर्शन याद है? दुनिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया था कुंबले ने। जी हां, पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर कुंबले ने एक पारी में सभी दस विकेट हासिल लिए थे। ऐसा करने वाले कुंबले इतिहास के दूसरे गेंदबाज हैं।

उस मसय कुंबले पाकिस्तान के खिलाफ केवल दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे थे। लेकिन कुंबले की मैच विनिंग परफर्मेंस क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा यादगार परफॉर्मेंस में से एक है।

जब भी कभी कुंबले के 10 विकेट लेने की चर्चा होती है तब-तब हर भारतीय गेंदबाज के चेहरे पर मुस्कान होती है। पूर्व भारतीय कप्तान कुंबले का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा है ऐसे में टीम इंडिया झगड़ा भुलाकर कुंबले से जरूरी सलाह जरूर लेगी।

कुंबले विश्वकप (1996, 1999 और 2003) में पाकिस्तान का सामना करते हुए तीन बार ड्रेसिंग रूम का एक हिस्सा रहे हैं और सभी तीन मौकों पर पाकिस्तान को हराया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+