राणा ने वेबसाइट 'पाक पैशन डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान कहा, "तस्मानिया प्रांत ने बिग बैश ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के लिए मेरा करार और एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। मुझ पर चूंकि एक वर्ष तक अंतर्राष्ट्रीय मैचों में खेलने पर प्रतिबंध लगा है, लिहाजा मैं भी इसके लिए तैयार हो गया।"
पीसीबी ने आस्ट्रेलिया में खेली गई टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला में लापरवाही और अनुशासनहीनता दिखाने को लेकर राणा समेत सात खिलाड़ियों पर प्रतिबंध और जुर्माना लगाया है। राणा पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा है।
पीसीबी ने कड़ा कदम उठाते हुए कप्तान मोहम्मद यूसुफ और पूर्व कप्तान यूनुस खान पर आजीवन प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, उमर अकमल तथा शोएब मलिक पर भी प्रतिबंध और जुर्माना लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।